Site icon Buziness Bytes Hindi

सिद्धू ने कहा, कैप्टन की पत्नी ही उनके साथ खड़ी नहीं हुईं तो और कौन होगा


सिद्धू ने कहा, कैप्टन की पत्नी ही उनके साथ खड़ी नहीं हुईं तो और कौन होगा

अमृतसर। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर लगातार हमलावर रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि कैप्टन के साथ तो उनकी पत्नी भी खड़ी नहीं हुईं तो और कौन खड़ा होगा। सिद्धू ने कहा, कोई परनीत कौर से पूछो की पति के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद क्या वह भी पार्टी छोड़ेंगी।

Read also: सिद्धू को ‘सिद्ध’ करने में बीता सीएम चन्नी का पहला महीना

पंजाब कांग्रेस प्रमुख का पद संभालने के बाद से ही नवजोत सिंह सिद्धू और तत्कालीन मुख्यमत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच छत्तीस का आंकड़ा रहा। पंजाब कांग्रेस में चली तनातनी के बाद कैप्टन को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर अपनी नयी पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद से सिद्धू उनपर और अधिक हमलावर हो गये हैं।

बुधवार को अमृतसर राम तलाई मंदिर के कामों का उद्घाटन करने पहुंचे सिद्धू ने पूर्व सीएम पर जमकर जुबानी तीर चलाये। सिद्धू ने रेत माफिया पर कार्रवाई न करने पर कैप्टन को बुजदिल तक कह डाला। सिद्धू ने कहा कि अमृतसर का काम रोकने वाले आज धूल में मिल गये हैं। सिद्धू ने कहा कि अमृतसर के लोगों को यह तय करना ही होगा वह सिर्फ बात करने वाले के साथा खड़े होंगे या पंजाब के लिये खड़े होने वाले के साथ। नवजोत ने कहा कि उन्हें पंजाब से दूर रखने की बहुत कोशिश की गयीं मगर मैंने पंजाब को ही चुना। सिद्धू ने कहा कि उन्होंने शुरू से ही पंजाब के खजाने को भरने का प्रयास किया। मैंने रेत का रेट फिक्स करने की बात कही तो किसी ने नहीं मानी। आज रेत माफिया की बात करने वाले कैप्टन ने क्यों उस वक्त कोई कार्रवाई नहीं की। वे चुप क्यों थे, यह तो बुजदिली है।

Read also: चाहें तो सिद्धू बन जायें सीएम, मैं पद छोड़ने को तैयारः चन्नी

पंजाब के मुद्दों के साथ खड़े होने का दावा करते हुए सिद्धू नेे कहा कि प्रदेश का खजाना भरने के लिए सैंड नीति और शराब नीतियां बनाने की जरूरत है। कहा कि सिद्धू पूरी स्टेट जीत कर दिखायेगा।

Exit mobile version