Site icon Buziness Bytes Hindi

Sidhu Moose Wala Case Update: देहरादून के होटल में बना था पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का प्लान

देहरादून। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्या की साजिश का प्लान देहरादून के एक होटल में बनाया गया था। इस  आरोप में गुजरात से पकड़ा गया शूटर प्रियव्रत उर्फ फौजी खुलासा किया कि उसने इसके लिए कई महीने पहले से देहरादून में शरण ले ली थी। सोनीपत में एक हत्या के बाद उसने छिपने देहरादून को अपना ठिकाना बना लिया था। पुलिस के अनुसार अप्रैल में वह देहरादून से चला गया था और उसके बाद 29 मई को मनसा में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर डाली थी। पिछले दिनों पंजाब पुलिस एक शूटर की तलाश में देहरादून पहुंची। पुलिस को जानकारी हुई थी कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल शूटर वारदात को अंजाम देने से पहले देहरादून में छिपा था। इस मामले में दो शूटरों को दिल्ली पुलिस ने गुजरात से पकड़ा है।

Read also: सच्चे प्यार को पाने यूपी के जावेद पहुँच गए पाकिस्तान

इनमें एक हरियाणा निवासी प्रियव्रत उर्फ फौजी है जो कि मुख्य शूटर बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार देहरादून में रहने वाला शूटर भी फौजी है। इस फौजी शूटर का नाम पिछले साल सोनीपत में हुई एक हत्या के मामले में सामने आया था। इस हत्याकांड को चार और युवकों ने अंजाम दिया था। उसके बाद मूसेवाला की हत्या के लिए वह कई महीनों तक देहरादून में ही किराए पर रहे थे। मकान मालिक से इस शूटर के बारे में बात की गई तो उसने बताया कि वह अप्रैल में चला गया था। बतया जाता है कि पांचों युवक मकान में बंद रहते थे। वो कभी कभी ही बाहर निकलते थे। उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर ही मकान खाली करने को कहा गया था।

Exit mobile version