Site icon Buziness Bytes Hindi

Sidhu In Patiala Jail: क्रिकेटर, राजनेता और अब क्लर्की: पटियाला जेल में सिद्धू को मिला काम

पटियाला जेल के कैदी नंबर 241383 यानि क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू को नई जॉब मिल गयी है, जेल में उन्हें क्लर्क का काम दिया गया है और दिहाड़ी 90 रूपये तय की गयी है। जेल के नियमों के अनुसार उन्हें आठ घंटे काम करना होगा और कमाए हुए पैसे सीधे उनके अकाउंट में भेज दिए जायेंगे। बैरक नंबर 7 में रखे गए सिद्धू को पहले तीन महीने प्रशिक्षित किया जायेगा और इस दौरान उन्हें सिर्फ 30 रूपये महीने ही मिलेंगे। 

Also read: नवजोत सिंह सिद्धू से जुड़े रोड रेज मामले में गुरुवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान सिद्धू को सिखाया जायेगा कि जेल के दस्तावेज़ों को किस प्रकार संकलित किया जाता है और अदालत द्वारा दिए गए फैसलों का कैसे संक्षिप्तीकरण किया जाता है. बता दें कि तीन दशक पुराने ‘रोड रेज’ मामले में पंजाब के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई गई जिसके बाद उन्होंने पटियाला की अदालत में सरेंडर किया और कोर्ट ने उन्हें पटियाला जेल भेज दिया गया. जेल में सिद्धू की पहली रात तो किसी तरह टहलते हुए कटी मगर दुसरे ही दिन उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ पता चला कि जेल का खाना सिद्धू को रास नहीं आ रहा है और इसी वजह से उनकी तबियत खराब हुई।  

Also read: सुप्रीम कोर्ट से नवजोत सिद्धू को झटका, रोडरेज मामले में मिली एक साल की सजा

सिद्धू के वकील ने बताया कि सिद्धू जेल का खाना नहीं खा सकते। नवजोत सिद्धू  को कई तरह की बीमारियां हैं और उनकी बीमारियों को देखते हुए उनके लिए गेहूं, मैदा, चीनी, और कुछ दूसरे खाद्य पदार्थों का सेवन नुकसानदेह इसलिए उन्हें जामुन, पपीता, अमरूद, फैट फ्री दूध और फाइबर और कार्बोहाइड्रेट लेस कुछ अन्य खाद्य पदार्थ ले सकते हैं। सिद्धू की ओर से की गयी इस मांग पर अदालत ने डॉक्टरों के सुझाव एक डाइट चार्ट को मंजूरी दी है जिसमें सात तरह के भोजन हैं और अब सिद्धू को उसी डाइट चार्ट के हिसाब से खाना दिया जायेगा।

Exit mobile version