Site icon Buziness Bytes Hindi

Siddhant Suryavanshi passed away: जिम में वर्कआउट ने ली एक और सितारे की जान

Siddhant Suryavanshi

पिछले कुछ समय से मनोरंजन जगत की हस्तियों पर मौत का साया मंडरा रहा है, एक के बाद फिल्म और टीवी की दुनिया की कई सेलेब्रीटीज़ इस दुनिया को छोड़ कर जा चुकी हैं, हैरानी की बात यह है कि इनमें से अधिकांश की मौतें दिल का दौरा पड़ने से हुई हैं और वह भी जिम में वर्कआउट करते हुए. अब टीवी जगत की एक और हस्ती की मौत भी जिम में वर्क आउट के दौरान हुई है, यह हस्ती है टेलीविजन इंडस्ट्री के अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी जिनका आज आकस्मिक निधन हो गया.

जिम में वर्क आउट से सेलिब्रिटीज की बढ़ती मौतें
जानकारी के मुताबिक जिम में वर्क आउट के दौरान उन्हें तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. जानकारी के मुताबिक उन्हें एक्सरसाइज के दौरान दिल का दौरा पड़ा था. सिद्धांत के इस आकस्मिक निधन से पूरा मनोरंजन जगत हैरान है. सिद्धांत से पहले मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को भी ट्रेडमिल पर दौड़ते समय दिल का दौरा पड़ा था, उन्हें काफी दिनों तक अस्पताल में रखना पड़ा था लेकिन तमाम कोशिश के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका दिल्ली एम्स में उनका निधन हो गया था.

वर्कआउट लेकर पैदा हो रहा है खौफ
सिद्धांत और राजू श्रीवास्तव से पहले कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को भी पिछले साल 29 अक्टूबर को जिम में वर्कआउट करते समय हार्ट अटैक आया था और उनकी मौत हो गयी थी । इसी तरह टीवी जगत के सुपर स्टार माने जाने वाले फिटनेस फ्रीक सिद्धार्थ शुक्ला का पिछले साल 2 सितंबर को अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। डॉक्टर इस तरह की मौतों के बारे में भले ही कोई मेडिकल रीज़न देते हैं लेकिन जिस तरह जिम में वर्क आउट करते हुए मौतें हो रही हैं वो कहीं न कहीं इन सेलिब्रिटीज के दिल में वर्कआउट लेकर खौफ पैदा कर रही होंगी।

Exit mobile version