Site icon Buziness Bytes Hindi

ममता को न हरा पाए तो राजनीति छोड़ देंगे शुभेंदु अधिकारी


ममता को न हरा पाए तो राजनीति छोड़ देंगे शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता: राज्य में विधानसभा चुनाव के दिन जैसे जैसे कम हो रहे हैं, वैसे ही नेताओं का एक दूसरे पर हमला और तीखा होते जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। कोलकाता में आयोजित रैली में ललकारते हुए कहा कि, “आगामी विधानसभा चुनाव में वह ममता बैनर्जी को नंदीग्राम सीट पर 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराऊंगा, अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।”

ममता ने किया नंदीग्राम सीट से लड़ने का ऐलान
ज्ञात हो कि, ममता बैनर्जी ने नंदीग्राम में आयोजित रैली में आगामी विधानसभा चुनाव नंदीग्राम सीट से लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा, “संभव हुआ तो भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों जगह से चुनाव लड़ूंगी। आगामी विधानसभा चुनाव में टीएमसी 200 से ज्यादा सीट जीतेगी।” नंदीग्राम सीट शुभेंदु अधिकारी की पारंपरिक सीट है। इसपर उनकी बेहद मजबूत पकड़ मानी जाती है। 2016 विधानसभा में वह इसी सीट से विधायक बने थे।

Exit mobile version