Site icon Buziness Bytes Hindi

कोरोना काल में श्रुति हासन आर्थिक तंगी का शिकार


कोरोना काल में श्रुति हासन आर्थिक तंगी का शिकार

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच भी कमल हासन की बेटी श्रुति हासन काम करने के लिए तैयार हैं। एक इंटरव्यू में श्रुति हासन ने साफ तौर पर कहा है कि काम करना उनकी जरूरत है। उनका मानना है कि काम पर वापस जाना उनके लिए जरूरी है। वह ऐसे घर में रहकर महामारी के खत्म होने का इंतजार नहीं कर सकती हैं।

हालांकि श्रुति हासन ने ये भी कहा है कि कोरोना वायरस के खौफ के बीच उनके लिए काम करना डरावना है लेकिन उनके पास कुछ सीमाएं हैं और वह अपने माता-पिता पर निर्भर नहीं रह सकती हैं। मैं झूठ नहीं बोलूंगी लेकिन हम काम पर वापस जाना चाहते हैं क्योंकि मेरे साथ हर किसी की तरह आर्थिक परेशानियां हैं. शूटिंग के लिए मैं बाहर जाना चाहती हूं। मेरे पास शूटिंग के साथ भी कई सारी चीजें हैं जिन्हें मुझे पूरा करने की आवश्यकता है।

श्रुति ने ये भी बताया कि कोरोना वायरस फैलने से पहले उन्होंने अपने लिए एक घर खरीदा है। वह अपने परिवार से अलग रहती हैं। इस वजह से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। वह ये कहती हैं कि मैं घर की ईएमआई भरने की कोशिश में लगी हूं। एक्ट्रेस ने ये भी कहा है कि उन्हें केवल अपना लोन भरना है।

Exit mobile version