Breaking News : मेरठ पहुंचे श्रीकांत त्यागी ने कहा चार भाजपा नेताओं के इशारे पर हुआ षड्यंत्र

मेरठ रीजनBreaking News : मेरठ पहुंचे श्रीकांत त्यागी ने कहा चार भाजपा नेताओं...

Date:

मेरठ। नोएडा की लुक्सर जेल से रिहा होने के बाद श्रीकांत त्यागी आज मेरठ पहुंचा। श्रीकांत त्यागी ने मेरठ कमिश्नरी में अपने समर्थन में दिए जा रहे धरना प्रदर्शन को खत्म कराया। इस दौरान श्रीकांत त्यागी ने कहा कि उसकी राजनीतिक हत्या करने की साजिश की गई है। उसने कहा कि वो समाज की सेवा में कर रहा है। जब वो जेल गया तो इस मुश्किल समय में समाज के हर वर्ग ने उनका साथ दिया। इस दौरान श्रीकांत त्यागी ने कहा कि भाजपा के चार नेताओं के इशारे पर उसके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है। बता दें कि मेरठ के कमिश्नरी पार्क में गत 25 अगस्त से त्यागी समाज के लोग श्रीकांत त्यागी के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

नोएडा ओमेक्स सिटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी को महिला से बदसलूकी के बाद अगस्त में गिरफ्तार किया था। श्रीकांत त्यागी को जमानत होने पर उसको जेल से रिहा कर दिया गया है। गुरुवार देर शाम श्रीकांत त्यागी जेल से बाहर आया। आज शुक्रवार को श्रीकांत त्यागी मेरठ में धरना दे रहे त्यागी समाज के बीच पहुंचा और सभी का सहयोग करने के लिए आभार जताया। श्रीकांत त्यागी ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि उसकी राजनीतिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने और भविष्य से खिलवाड़ करने की कोशिश की गई है।

समाज को धूमिल करने की कोशिश की गई और उसे पूर्व प्रायोजित तरीके से बदनाम करने की कोशिश हुई है। श्रीकांत ने कहा कि जिन्होंने षड्यंत्र रचा वो भाजपा के चार नेता हैं। इस दौरान जब श्रीकांत त्यागी के अगले कदम के बारे में पूछा तो इसके जवाब में श्रीकांत त्यागी ने कहा कि समाज सर्वोपरि है। अपना नेता और बेटा मानकर समर्थन दे रहा समाज जो कहेगा वहीं आगे किया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related