श्रेयस अय्यर बोले-ऑपरेशन कामयाब, जल्द करूंगा वापसी

स्पोर्ट्सश्रेयस अय्यर बोले-ऑपरेशन कामयाब, जल्द करूंगा वापसी

Date:


श्रेयस अय्यर बोले-ऑपरेशन कामयाब, जल्द करूंगा वापसी

नई दिल्ली: आईपीएल 2021 शुक्रवार से शुरू होने वाला है. सीजन के शुरुआत से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स के फैन्स को उस समय बड़ा झटका लगा था जब टीम रेगुलर कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए. हालांकि बाद में टीम ने रिषभ पंत को कप्तान नियुक्त किया. इसी बीच श्रेयस अय्यर ने गुरुवार को कहा कि उनके कंधे की चोट का ऑपरेशन सफल रहा और वह जल्द से जल्द मैदान वापसी करने का प्रयास करेंगे. श्रेयस अय्यर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है.

श्रेयस अय्यर पुणे में 23 मार्च को पहले वनडे के दौरान जॉनी बेयरस्टॉ का शॉट रोकने के प्रयास में चोटिल हो गए था. वह तब दर्द से कराह उठे थे. इस कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे मैचों और आईपीएल से भी बाहर हो गये. आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अय्यर चार महीने तक बाहर रह सकते हैं. उन्होंने लंकाशर के साथ भी अनुबंध किया है लेकिन उनके 23 जुलाई से शुरू हाने वाले वनडे टूर्नामेंट में इंग्लिश काउंटी टीम की तरफ से खेलने की संभावना नहीं है. अय्यर की जगह दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को अपना कप्तान नियुक्त किया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...