Site icon Buziness Bytes Hindi

Shraddha murder case: पुलिस को आज मिल सकती है आफ़ताब के नार्को टेस्ट की इजाज़त

shraddha murder case

दिल्ली के श्रद्धा वाकर हत्याकांड में हत्यारोपी आफताब पूनावाला की आज कोर्ट में पेशी है. आफताब की रिमांड अवधि आज पूरी हो रही है, बताया जा रहा कि दिल्ली पुलिस उसकी रिमांड बढ़ाने की कोर्ट से मांग करेगी, इसके अलावा उसका नार्को टेस्ट कराने के लिए भी अदालत से अनुमति मांगी जाएगी. दरअसल आफताब कितना शातिर है यह इस बात से पता चलता है कि पुलिस को घटना स्थल से खून धब्बे ढूंढने में बहुत परेशानी हुई, बड़ी मुश्किल से उसे उस शेल्फ में एक धब्बा मिला जहाँ पर गैस सिलिंडर रखा जाता है.

बेंज़ीन टेस्ट भी नाकाम

शेष पूरे कमरे में पुलिस को न फर्श पर और न बिस्तर पर बेंज़ीन टेस्ट में खून का कोई धब्बा मिला। पुलिस भी हैरान है कि आफताब ने कौन से केमिकल से फर्श को साफ़ किया जिससे बेंज़ीन टेस्ट भी नाकाम हो गया. बता दें कि बेंज़ीन टेस्ट की मदद से खून का धब्बा साफ़ होने के बाद भी नज़र आ जाता है. आफताब के बयान के मुताबिक उसने श्रद्धा की हत्या के बाद 35 टुकड़े किये थे तो ज़ाहिर सी बात है कि खून ज़रूर निकला होगा, तो वह खून के धब्बे गए कहाँ, आफताब ने उन्हें किस चीज़ से साफ़ किया?

अम्बेडकर हॉस्पिटल में हो सकता है नार्को टेस्ट

पुलिस इन्हीं सब सवालों का जवाब पाने के लिए आफताब का नार्को टेस्ट करना चाहती है। पुलिस की परेशानी यह है कि आफताब ने भले ही हत्या की बात क़ुबूल की है, लाश के टुकड़े करने की भी बात मानी है लेकिन इन्हे साबित करने के लिए जी सबूतों की ज़रुरत है वह पुख्ता तौर पर अभी तक उसे नहीं मिले हैं, क्योंकि आफताब पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा है. पुलिस को अगर आज आफ़ताब के नार्को टेस्ट की इजाज़त मिलती है तो दिल्ली के अम्बेडकर हॉस्पिटल में यह टेस्ट कराया जा सकता है , इस टेस्ट में दिए गए जवाबों का आंकलन करके ही पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुँचने की कोशिश करेगी.

Exit mobile version