Site icon Buziness Bytes Hindi

Shraddha Murder Case: आरोपी आफताब की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढी,पढ़ने को मांगी कानूनी किताब

Shraddha Murder Case:

#image_title

नई दिल्ली। दिल्ली साकेत कोर्ट ने आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। आफताब पूनावाला ने पढ़ाई के लिए कुछ किताबें क़ानून की मांगी हैं। कोर्ट ने अधिकारियों को आफताब को गर्म कपड़े मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

दिल्ली के महरौली इलाके में श्रद्धा वालकर मर्डर केस को लेकर पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। लेकिन मामले में अभी तक दिल्ली पुलिस की जांच जारी है। ताजा मामले में दिल्ली के साकेत कोर्ट ने आज मंगलवार को आरोपी आफताब की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ाई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या के आरोपी आफताब ने पढ़ाई के लिए कानून की कुछ किताबें मंगवाईं हैं। अदालत ने अधिकारियों को आफताब को गर्म कपड़े मुहैया कराने का निर्देश दिया है। बता दें कि आफताब को दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा गया है। उसकी जेल के भीतर भी सघन निगरानी की जा रही है। उसकी बैरक में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

Exit mobile version