समझदारी दिखाओ, भाजपा सत्ता से हटाओः जयंत चौधरी

फीचर्डसमझदारी दिखाओ, भाजपा सत्ता से हटाओः जयंत चौधरी

Date:


समझदारी दिखाओ, भाजपा सत्ता से हटाओः जयंत चौधरी

  • रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शामली में परिवर्तन संदेश रैली को संबोधित किया

शामली। कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछली सर्दी में धरने पर बैठे थे। सर्दी फिर से आ गई है लेकिन केंद्र सरकार किसानों की मांग को लेकर ध्यान देने को भी तैयार नहीं हैं। शामली के थाना राजभवन में आयोजित परिवर्तन संदेश रैली को संबोधित करते हुए रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि राजस्थान और हिमाचल में हुए उपचुनाव में हल्की सी चोट मिलते ही पेट्रोल और डीजल के दाम घट गए। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को वोट की चोट दो तो महंगाई तुरंत घट जाएगी।

Read also: किसानों ने बढ़ाई जयंत चौधरी की बार्गेनिंग पावर

परिवर्तन संदेश रैली को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी की सरकार को निकम्मी सरकार बताते हुए कहा कि शामली में किसानों का 373 करोड़ रुपए गन्ना भुगतान का बकाया है। लेकिन सरकार दावा करती है कि किसानों का सारा भुगतान कर दिया गया है। भाजपा की सरकार ने 14 दिन में गन्ना किसानों का भुगतान करने का वादा किया था। लेकिन गन्ना देने के साल भर बाद भी किसानों को उनका पैसा नहीं मिला मिला है। जयंत चौधरी ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही सरकार बेरोजगारी और महंगाई को भूलकर पाकिस्तान और तालिबान का जिक्र छेड़ देती है। उन्होंने सीएम योगी से सवाल पूछा कि मुख्यमंत्री जी बताएं देश के युवाओं की भर्ती कब होगी? जयंत ने कहा कि योगी ने 70 लाख नौकरी देने का वादा किया था लेकिन अब तक प्रदेश के युवा बेरोजगार हैं।

जयंत चौधरी ने कहा की भाजपा की सरकार में नौजवानों की नौकरी छीनी जाती है और किसानों को गाड़ी के नीचे कुचला जाता है। कमजोर लोगों के मकानों पर बुलडोजर चलाने वाले मुख्यमंत्री किसी पूंजीपति के साथ सख्ती दिखाने वालों की हिम्मत नहीं करते। जयंत चैधरी ने लोगों से कहा कि यदि भाजपा की सरकार नहीं हटाई गई तो आप लोगों की आवाज कोई नहीं उठायेगा। समझदारी दिखाओ और भाजपा को प्रदेश की सत्ता से हटा दो।

Read also: जयंत चौधरी बने RLD के नए अध्यक्ष

जयंत चौधरी ने हर रविवार को बहुजन उदय अभियान चलाने की घोषणा की। इस अभियान के अंतर्गत समाज के दलित वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा और उन्हें पार्टी में पद भी प्रदान किए जाएंगे। जयंत ने सरकार बनने पर एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने, गन्ने का मूल्य महंगाई के हिसाब से तय करने का ऐलान किया। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल की जीत का समीकरण बन रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...