UP News: ‘हमे एक साल के भीतर पोता या पोती का मुंह दिखाओ वरना हर्जाने के तौर पर पांच करोड दो’

उत्तर प्रदेशUP News: 'हमे एक साल के भीतर पोता या पोती का मुंह...

Date:

हरिद्वार। हमे एक साल के भीतर पोता या पोती का मुंह दिखाओ वरना हर्जाने के तौर पर पांच करोड दो! यह बात बुजुर्ग दंपति ने अपने बेटे-बहू से कही है। इतना ही नहीं बुजुर्ग दंपति ने बेटे बहू के नाम मुकदमा भी दर्ज कराया है। जिसमें पोता-पोती की मांग पूरी न होने पर पांच करोड़ का वाद दायर किया है। बुजुर्ग दंपति ने अपने बेटे और बहू से साफ कहा है कि उन्हें एक साल के भीतर पोता या पोती का मुंह दिखाया जाए। अगर दोनों ऐसा नहीं करते हैं तो हर्जाने के तौर पर पांच करोड़ रुपये दिलाए जाएं। इस मामले में अब अगली सुनवाई 30 मई को लगी है। 

Also Read : Gyanvapi Masjid case : हटाए गए एडवोकेट कमिश्नर अजय मिश्रा को बहाल करने की मांग

बुजुर्ग दंपती के इस मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अब इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 30 मई तय की है। कोर्ट ने पिछले सुनवाई के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी से इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन जिला प्रोबेशन अधिकारी इस मामले में रिपोर्ट नहीं दे सके। इसलिए तारीख आगे बढ़ा दी है। हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में स्थित हरिद्वार ग्रीन कालोनी निवासी साधना प्रसाद और उनके पति संजीव रंजन प्रसाद ने तृतीय अपर सिविल जज की अदालत में हर्जाने का वाद दाखिल किया। जिसमें बहू व बेटे पर पोता-पोती के सुख से वंचित कर मानसिक पीड़ा व उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया है।

बुजुर्ग दंपती का कहना था कि उन्होंने बेटे की पढ़ाई कराते हुए उसे पायलट बनाने और शादी करने में उम्र भर की कमाई खर्च कर दी है। बेटे व बहू की खुशी के खातिर लोन लेकर आडी कार खरीदी। उम्मीद थी कि बेटा व बहू उन्हें पोता-पोती का सुख देंगे और जिससे वंश आगे बढ़ेगा।

Also Read : Meat Mafia Yakub Qureshi: मीट माफिया की लोकेशन जयपुर मिली पुलिस रवाना, कुर्की के लिए अदालत में आज अर्जी

बुजुर्ग दंपती का कहना है कि या तो हमें एक साल के भीतर पोता या पोती का मुंह दिखाया जाए। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो हर्जाने के रुप में पांच करोड़ रुपये दिलाए। कोर्ट ने जिला प्रोबेशन अधिकारी से इस प्रकरण पर रिपोर्ट तलब करते हुए 17 मई तय की थी। जिला प्रोबेशन अधिकारी की रिपोर्ट नहीं आने के कारण इस मामले में सुनवाई अब 30 मई को होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...