लाइफस्टाइल डेस्क। Sunscreen In Winter – धूप की तेज किरणें आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाती है, इसलिए सनस्क्रीन लगाना जरुरी होता है। लेकिन हर किसी के मन में ये सवाल उठता है की क्या सर्दियों में भी सनस्क्रीन लगानी चाहिए? आज हम इसी के बारे में जानेगे।
यूवीए त्वचा की गहरी परतों को नुकसान पहुंचाता है, इससे जल्द एजिंग होने लगती है। अगर आप सनस्क्रीन नहीं लगाएंगे तो स्किन कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। सूरज की यूवी किरणें हानिकारक होती हैं, इसीलिए चाहे सर्दी हो या गर्मी सनस्क्रीन लगाना जरूरी है।
सनस्क्रीन का प्रभाव लंबे समय तक बनाए रखने के लिए सही मात्रा में सनस्क्रीन लगाना चाहिए, 2 उंगली सनस्क्रीन रूल को फॉलो करें। साथ ही चेहरे और गर्दन पर आधा चम्मच सनस्क्रीन का उपयोग करें और एक चम्मच बाहों पर।
बाहर जाने से लगभग 15 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं और हर 2-3 घंटे में दोबारा सनस्क्रीन लगाएं।
सनस्क्रीन लगाएं तो अपने कानों के पीछे और गर्दन पर आगे ही नहीं, पीछे और साइड में भी सनस्क्रीन लगाए।
