उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में सशस्त्र सीमा बल (SSF ) के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दरअसल देर रात राम जन्मभूमि परिसर में गोलीबारी की घटना हुई जिसमें एसएसएफ जवान को गोली लग गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, अंबेडकर नगर निवासी एसएसएफ जवान शत्रुघ्न विश्वकर्मा राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात थे। अधिकारियों ने बताया कि देर रात हथियार का गलत इस्तेमाल होने से अचानक गोली चल गई जो सशस्त्र सीमा बल के जवान को लग गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि SSF जवान शत्रुघ्न विश्वकर्मा ज़ख़्मी हालत में ज़मीन पर पड़ा हुआ है । सुरक्षाकर्मियों ने शत्रुघ्न विश्वकर्मा को तुरंत घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया. बाद में पुलिस ने वहां पहुंचकर शव को अपने कब्ज़े में ले लिया और पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है. गनीमत ये रही कि ये घटना देर रात घटी वरना भोर होते ही श्रद्धालुओं का ताँता लग जाता है और रात तक चलता है, ऐसे में अगर दिन में ये घटना होती तो अफरा तफरी मच सकती थी.
