Site icon Buziness Bytes Hindi

तीन माह के लॉकडाउन के बाद शहर खुलीं दुकानें


तीन माह के लॉकडाउन के बाद शहर खुलीं दुकानें

मेरठ। आखिरकार तीन महीने के लंबे इंतजार और लॉकडाउन के बाद पूर्वी कचहरी रोड और नगर निगम रोड स्थित मीना मार्केट की दुकानें शनिवार को खुल गईं। प्रशासन के आदेश अनुसार एक साइड की दुकानें खोली गई हैं। वहीं शहर सर्राफा और सुभाष बाजार के रविवार से खुलने की सूचना है। पूर्वी कचहरी रोड पर स्टेशनरी, कॉपी किताब और जनरल मर्चेंट की दुकानें हैं। महीनों बाद खुली दुकानों में व्यापारी सामान को व्यवस्थित करते नजर आए।

जली कोठी स्थित बैंड बाजा और वाद्य यंत्रों की दुकानें भी लंबे समय बाद खुली। बैंड बाजा मार्केट की इरफान प्रधान ने बताया उद्योग से जुड़े कारीगरों की आर्थिक हालत बहुत ही खराब चल रही है ।मार्केट बंद होने के चलते काम धंधा पूरी तरह चौपट हो गया है। बताते चलें मेरठ के बैंड बाजा उद्योग से देश के हर हिस्से में वाद्ययंत्र सप्लाई होते हैं। वहीं शहर सर्राफा और सुभाष बाजार में शनिवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। 

Exit mobile version