Shopprix Mall: दिल्ली रोड स्थित मॉल संचालकों की लापरवाही,सड़क तक भरा पानी,घट सकती है कभी भी बड़ी घटना

नेशनलShopprix Mall: दिल्ली रोड स्थित मॉल संचालकों की लापरवाही,सड़क तक भरा पानी,घट...

Date:


Shopprix Mall: दिल्ली रोड स्थित मॉल संचालकों की लापरवाही,सड़क तक भरा पानी,घट सकती है कभी भी बड़ी घटना

मेरठ। दिल्ली रोड स्थित शाप्रिक्स मॉल (Shopprix Mall) आए दिन किन्हीं न किन्हीं कारणों से चलते सुर्खियों में रहता है। मॉल में बात अव्यवस्था की हो या फिर वहां पर तैनात बांउसरों द्वारा आए दिन ग्राहकों से बदसलूकी का मामला हो। हालात यह हैं कि लोग अब इस मॉल में आने से भी कतराने लगे हैं। दिल्ली रोड स्थित शाप्रिक्स मॉल (Shopprix Mall) में उस समय अफरा—तफरी मच गई जब कूलिंग टावर को जाने वाली मुख्य पाइप लाइन धमाके के साथ फट गई। उसके बाद तेज बहाव के साथ निकले पानी से मॉल के ग्रांउड फ्लोर और बेसमेंट में चारेां ओर पानी ही पानी हो गया। इतना सब कुछ होने के बाद शाप्रिक्स मॉल संचालकों ने वहां पर आए लोगों की मदद के बजाए तैनात बाउंसरों से उनको जबरन बाहर निकालने के लिए कहा।

Shopprix Mall: दिल्ली रोड स्थित मॉल संचालकों की लापरवाही,सड़क तक भरा पानी,घट सकती है कभी भी बड़ी घटना

Read also: दिल्ली में 611 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी चालान जारी करने के आरोप में 3 गिरफ्तार

Shopprix Mall: दिल्ली रोड स्थित मॉल संचालकों की लापरवाही,सड़क तक भरा पानी,घट सकती है कभी भी बड़ी घटना

जिसके बाद बाउंसरों ने लोगों से अभद्रता करनी शुरू कर दी। कई महिलाओं से भी बाउंसरों ने बददमीजी की। आज भी हालात यह हैं कि मॉल के चारों ओर पानी भरा है। लेकिन उसको निकलवाने की कोई जहमत नहीं उठाई गई। मॉल के मुख्य द्वार और उसके आसपास पानी का जमाव है। माल में पाइप लाइन फटने और घुप अंधेरा छाने के बाद हालात की जानकारी करने पर बाउंसरों द्वारा बदतमीजी की जा रही है। अपने आप को मॉल का असिस्टेंट मैनेजर कहने वाला अनुज नामक युवक भी लोगों से बुरी तरह से पेश आया। मॉल में पहले भी कई गंभीर वारदातें हो चुकी हैं। मॉल में इस अव्यवस्था और संचालकों की लापरवाही के चलते कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related