नई दिल्ली: करीब ढाई महीने बाद 8 जून से पूरे देश में मॉल्स, रेस्टोरेंट समेत रीटेल इंडस्ट्री को खोलने की इजाजत मिल गई है। करीब एक सप्ताह होने को है लेकिन कोरोना के डर के कारण ग्राहक घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। बिजनस में गिरावट के कारण रीटेल इंडस्ट्री में छंटनी की भारी संभावना है। हर मॉल्स में खरीदारों की पसंदीदा जगह Shoppers Stop ने अपने 1100 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है।
भारत के सबसे पुराने डिपार्टमेंट स्टोर में एक Shoppers Stop पर कोरोना महामारी का बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ा है। मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि 1000 लोगों को ब्रैंड के अलग-अलग स्टोर से निकाला गया है, जबकि 100 लोगों को मुंबई हेड ऑफिस से निकाला गया है।

