Shinzo Abe Murder Case: शिंजो की हत्या का शूटर को नहीं मलाल,एक और नेता को उतरना चाहता था मौत के घाट

इंटरनेशनलShinzo Abe Murder Case: शिंजो की हत्या का शूटर को नहीं मलाल,एक...

Date:

टोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या का शूटर को कोई मलाल नहीं है। शूटर शिंजो आबे की हत्या से पहले एक और नेता को गोली मारना चाहता था। 

Read also: Newzealand: पूरे देश में फैला कोरोना, प्रधानमंत्री समेत पूरा परिवार संक्रमित

जापानी पुलिस ने आज शनिवार को बताया कि शूटर जिस शिंजो की हत्या से पहले एक और खतरनाक योजना बना चुका था।  वो एक और बड़े नेता की हत्या करना चाहता था। लेकिन वो अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका था।

पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो की हत्या मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। शनिवार को पुलिस सूत्रों ने बताया कि आबे की हत्या से पहले हमलावर ने खतरनाक योजना बनाई थी। जिसके तहत उसने एक धार्मिक नेता पर हमला करने की खतरनाक प्लानिंग की थी। पुलिस ने उस नेता के नाम का खुलासा नहीं किया।

जापान पुलिस के हवाले से बताया गया है कि हमलावर धार्मिक समूह से नाराज चल रहा था। उसने पुलिस में इसकी शिकायत की थी। शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं हुई तो हमलावर और अधिक नाराज हो गया। जिसके बाद उसने धार्मिक नेता की हत्या करने के लिए रेकी की थी। लेकिन सुरक्षा कड़ी होने की वजह से वह सफल नहीं हो सका था। 

बता दें कि गत शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के आरोप में यामागामी नाम के शूटर  को दबोचा था। हमलावर को पकड़ने के दौरान पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी थी।

Read also: Shinzo Abe Shot: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पूछताछ के दौरान शूटर ने इस बात से इनकार किया है कि उसने कोई अपराध किया है। उसका कहना था कि अबे की राजनीतिक विचारधारा उसे पसंद नहीं थी और इसलिए उसे हत्या के लिए कोई मलाल नहीं है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...