Site icon Buziness Bytes Hindi

Shocking News Today: सावधान! सेहत बनाने के लिए पी रहे हैं दूध तो पहले पढ़ ले ये रिपोर्ट

मेरठ। सेहत बनाने के लिए जो दूध आप पी रहे हैं। कहीं वो सेहत बनाने के नाम पर आपकी सेहत को नुकसान तो नहीं पहुंचा रहा है। इसकी भी जांच कर लें। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए दूध के नमूनों में 70 प्रतिशत फेल पाए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कुछ महीने पहले 111 नमूने विभिन्न स्थानों से लिए गए थे। इनमें से 78 नमूने फेल पाए गए हैं। ये सभी नमूने दूध और उससे बने प्रोडक्ट के हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा पिछले एक साल में दूध के नमूने लैब टेस्ट के लिए भेजे गए थे। इनमें से 70 प्रतिशत नमूने मानकों पर खरे नहीं उतर सके। साफ है कि दूध और दूध से बनी चीजें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। जो कि बाजार में धड़ल्ले से बेची जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग के लैब इंचार्ज डा0 जोजफ ने बताया कि दूध कारोबार से जुड़े लोग कमाई के लालच में लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। फेल हुए नमूनों में दूध से मिठाईयां, पनीर और दही के अलावा घी भी शामिल है।

Read also: Heart Attack In Animals: इंसान ही नहीं पशुओं में भी बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा, शोध में हुआ खुलासा

डा जोजफ ने बताया कि खाद्य विभाग दूध और उससे बने प्रोडक्ट के नमूने लेता है और उनको जांच के लिए लैब भेजते हैं। जानकर हैरानी होगी कि जिले से अप्रैल 2021 से मार्च 2022 के बीच खाद्य विभाग ने दूध के 111 नमूने लिए। इन सभी को जांच के लिए लैब भेजा था। लेकिन इनकी रिपोर्ट चौकाने वाली आई है। इनमें से 70 प्रतिशत नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे। इन नमूनों में डिटर्जेंट, यूरिया के अलावा केमिकल तक मिला पाया गया है। अभीहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसकी पुष्टि की। जिन लोगों के यहां से नमूने एकत्र किए गए थे अब उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू की जा चुकी है।

Exit mobile version