मथुरा। जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक किशोरी और उसकी मां पर सिरफिरे आशिक ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। वहीं मां जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रही है। घटना देर रात की है। घटना में आरोपी युवक भी घायल हो गया है। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जबकि महिला और आरोपी युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। मामला एक तरफा प्यार का बताया जाता है। जिसके चलते युवक ने घटना को अंजाम दिया। घटना रविवार देर रात की है। हाईवे थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगला बोहरा में एक सिरफिरा आशिक रात में चुपचाप घुसा। इसके बाद उसने किशोरी पर चाकू से कई बार किए। बीच-बचाव में उसकी मां आई तो उसकी मां पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले से घायल किशोरी ने मौके पर दम तोड़ दिया। आरोपी युवक ने खुद को भी चाकू मारकर घायल किया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी एमपी सिंह मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि मुजफ्फरनगर के कूकड़ा गांव का युवक नगला बोहरा निवासी तेजवीर के घर शादी का कार्ड देने के लिए आया था। उसने ही तेजवीर की पुत्री सोनिया पर चाकू से प्रहार कर मौत ककी नींद सुला दिया।
किशोरी का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जाता है कि युवक की दोस्ती किशोरी सोनिया से फेसबुक के माध्यम से हुई। दोनों में लंबे समय से बातचीत चलती थी। युवक एक तरफा प्यार सोनिया से करने लगा। फेसबुक पर युवक ने अपने प्यार का इजहार किशोरी से किया तो किशोरी ने मना कर दिया। किशोरी के मना करने पर सिरफिरा घर में शादी का कार्ड देने के बहाने घुसा और किशोरी की हत्या कर दी। घर में बेटी की लाश और घायल पत्नी को देख तेजवीर का बुरा हाल हो गया।
