Shocking News Today: दो सप्ताह से भूखी पालतू बिल्लियों ने ऐसा भरा अपना पेट देखने वालों के दहल गए दिल

नेशनलShocking News Today: दो सप्ताह से भूखी पालतू बिल्लियों ने ऐसा भरा...

Date:

नई दिल्ली। भूख हर किसी को कभी कभी हिंसक बना देती है। वो चाहे इंसान हो या फिर जानवर। लेकिन ये मजबूरी भी कई बार बेहद भयानक परिणाम वाली होती है। इसी तरह का एक मामला रूस में सामने आया जब भूख से बिलबिलाती  20 बिल्लियों ने एक महिला को इस बुरी तरह से काटा कि उसकी मौत हो गई। घटना रूस के रोस्तोव इलाके के बटायस्क की है। पुलिस को महिला के शरीर के मात्र कुछ हिस्से ही मिले। मृत महिला के शरीर के हिस्से देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। एनिमल रेस्क्यू एक्सपर्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पालतू बिल्लियों को दो सप्ताह के लिए घर में अकेला छोड़ा गया था। घर मे उनके खाने के लिए कुछ भी नहीं था। बिल्लियां बहुत भूखी थीं। बिल्लियों ने वही खाया जो उनके सामने आया। बताया जाता है कि जिन बिल्लियों के काटने से महिला की मौत हुई, वो दुनिया  बहुत लोकप्रिय हैं। इन बिल्लियों को लोग  अपने घर पर पालना पसंद करते हैं। जिन पालतू बिल्लियों ने कारनामा किया वो विश्व पालतू बिल्ली की लोकप्रियता सूची में  नस्ल तीसरे नंबर पर हैं। आमतौर पर इनका व्यवहार बहुत ही शांत माना जाता है। एक्सपर्ट्स का कहना  है कि भूख के कारण इन बिल्लियों ने यह हिंसक व्यवहार किया।

Read also: Breaking News Meerut : गेल गैस की आपूर्ति पाइप से टकराई जेसीबी,मची भगदड़

महिला के सहकर्मी ने लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। जिसमें कहा कि वह महिला अपने बॉस से संपर्क नहीं कर पा रही है। इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। पुलिस को महिला का खाया हुआ शरीर उसके घर के अंदर  बिल्लियों से घिरा हुआ मिला। पुलिस का मानना है कि दो सप्ताह पहले महिला की मौत हो गई थी, क्योंकि उसके शव के अवशेष सड़ने लगे थे। बिल्लियॉ उसके शव के अवशेष भी खाँ रही थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...