Site icon Buziness Bytes Hindi

Shocking Incident: पति की बीमारी से परेशान पत्नी ने तीन बच्चों के साथ खाया जहर,महिला और इकलौते बेटे की मौत


Shocking Incident: पति की बीमारी से परेशान पत्नी ने तीन बच्चों के साथ खाया जहर,महिला और इकलौते बेटे की मौत

गाजियाबाद। पति की टीबी की बीमारी से परेशान एक महिला ने अपने तीन बच्चों को जहर खिलाकर खुद भी खा लिया। हालात बिगड़ने पर पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई तो वे सभी को अस्पताल लेकर गए। जहां पर महिला और इकलौते बेटे की मौत हो गई। वहीं अन्य बच्चों की भी हालत खराब है। घटना के बाद से पति का रोकर बुरा हाल है। अस्पताल में दो बेटियां जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। पुलिस के अनुसार महिला के ससुराल में टीबी की बीमारी से दो परिजनों की मौत हो चुकी है। अब उसके पति को भी टीबी हो गई थी। जिससे वह काफी परेशानी थी। इसी परेशानी के कारण ही महिला ने यह कदम उठाया है। पति ने बताया कि जब से उसको टीबी की बीमारी हुई है उसकी पत्नी काफी भयभीत थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पूरे मामले की जांच भी थाना पुलिस कर रही है। घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है।

Read also: अमेरिका में गोलीबारी की घटना, 3 बच्चों समेत 5 की मौत

यह दर्दनाक घटना (Shocking Incident) ट्रॉनिका सिटी थाने के अमन विहार कॉलोनी में हुई। पुलिस के मुताबिक अमन गार्डन कालोनी में युवक मोनू परिवार सहित रहता है। मोनू के परिवार में उसकी पत्नी मोनिका, बेटिया चाहत, साक्षी और बेटा अंश जो कि तीन साल है उसके साथ रहते हैं। मोनू इंद्रापुरी के इलाके में एक दुकान में मोबाइल ठीक करने का काम करता है। जिस समय घटना हुई पति दुकान पर था। घर में मोनिका ने अपने तीनों बच्चों को जहर देकर खुद भी खा लिया। बेटी मनाली और साक्षी की हालत बिगड़ने लगी। पड़ोसी महिला ने इनकी बिगड़ती हालत देख इसकी जानकारी पड़ोस में मोनू के भाई सुंदर को दी। इस पर महिला का जेठ सभी को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर महिला और बेटे को मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version