Shocking Incident: जिसके साथ जीने-मरने की खाई थी कसम उसी ने धोखा देकर बुलाया घर और सुला दी मौत की नींद

उत्तर प्रदेशShocking Incident: जिसके साथ जीने-मरने की खाई थी कसम उसी ने धोखा...

Date:


Shocking Incident: जिसके साथ जीने-मरने की खाई थी कसम उसी ने धोखा देकर बुलाया घर और सुला दी मौत की नींद

नोएडा। प्रेमिका के साथ जीने मरने की कसम खाने वाले रोबिन को क्या पता था कि उसकी जान की दुश्मन कोई और नहीं बल्कि वो होगी जिससे वह प्यार करता है। वहीं एक दिन उसकी जान ले लेगी। दअरसल बीते 01 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के पाली गांव (Pali Village) निवासी रोबिन की हत्याकर शव को नहर में फेंके जाने को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिसमे आज दो महिलाओं समेत छः आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि मृतक को पहले मोनिका व उसकी मां ने किसी काम के बहाने अपने घर बुलाया और फिर उसकी हत्या कर शव को एक कार में डालकर मोनिका के भाइयों ने नहर में ले जाकर फैंक दिया। पुलिस ने शव सहित घटना में प्रयुक्त सभी सामान को भी बरामद कर लिया है।

Read also: गुरुग्राम : लिव-इन-पार्टनर की हत्या करने वाला शख्स गिरफ्तार

मोनिका से मृतक रोबिन बेहद प्यार करता था। मोनिका रोबिन को जहां बुलाती जो भी कहती उसे मृतक आंखे बंद करके मान लेता और वो सबकुछ करने को राजी रहता। ताकि मोनिका और उसके बीच प्यार कम न हो और उसी का फायदा मोनिका व उसके परिजनों ने उठाया। जिसकी बजह रोबिन की मौत का कारण बन गई। बीते 27 व 28 फरवरी की रात करीब 10 बजे अचानक रोबिन घर से बाहर गया लेकिन लौटकर नहीं आया जब सुबह हुई तो रोबिन के परिजनों को शक हुआ क्योंकि रोबिन के परिजन मोनिका और मृतक के संबंधो के बारे में पहले से जानते थे। इसी वजह से सबसे पहले मृतक के परिजनों ने मोनिका व उसके परिजनों से रोबिन के बारे में पूछा लेकिन वो कुछ जानकारी नहीं दे सके। जिसके बाद मृतक रोबिन के परिजनों को उनपर शक हुआ और मोनिका व उसके परिजनों के खिलाफ रोबिन के चाचा ने अपहरण कर हत्या का मामला थाना सूरजपुर में दर्ज करवाया। ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र (Police Station Surajpur Area) में एक गांव पड़ता है पल्ला जिसमें रोबिन अपने परिवार के साथ रहता था और उसकी प्रेमिका मोनिका भी इसी गांव की निवासी है। ये दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करने लगते है। लेकिन इस बीच मोनिका की शादी ग्रेनो के गांव इमलिया निवासी अरुण कुमार से हो गयी। उसके बाद भी ये एक दूसरे को नही छोड़ते है। और जब-जब मोनिका अपने गांव पाली ससुराल से आती तो रोबिन से मिलती। मोनिका अपने पति के साथ ग़ाज़ियाबाद के गांव भोजपुरा में रह रही थी बीते हफ्ते ही मोनिका गाज़ियाबाद से अपने मायके गांव पाली आयी। यहाँ रहकर उसने छिपछुपाकर रोबिन से मुलाकात की। लेकिन परिजनों को पता लग गया। उन्हें ये बात नागवार गुजरी।

Read also: यूपी : लड़की के आत्महत्या मामले में मंत्री के बेटे का होगा नार्को टेस्ट

जिसके बाद मोनिका के परिजन रोबिन की हत्या कर मोनिका की जिंदगी से उसे साइट करने का प्लान बनाने लगे। प्लान के मुताबिक वो दिन भी आ जाता है जिस दिन रोबिन की हत्या की जाने वाली थी। बीते 27 फरवरी आज ही के दिन मोनिका और उसकी मां अंजू ने रोबिन को फोन किया और कहा कि एक जरुरी काम है जो तुम ही कर सकते हो घर आ जाओ, ये कॉल किसी और ने नहीं बल्कि मोनिका ने ही अपने फोन से अपनी मां अंजू के सामने परिजनों के दबाब में किया। कुछ ही देर में रोबिन मोनिका के घर पंहुचता है। जहाँ उसकी मौत की कहानी लिखी जानी थी। मोनिका के तीनों भाई रवि, सागर, सुबोध, मां अंजू और मोनिका उस वक़्त घर पर मौजूद थे। रोबिन को कमरे में ले जाकर पहले उसके मुंह मे कपड़ा ठूंसते है और हाँथ-पैर बांधते है पास में पड़ी एलईडी की केबिल रोबिन के गले मे डालकर उसका गला घोंट दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। रोबिन की मौत के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए सागर का दोस्त मनीष जोकि बागपत निवासी हाल पता धूम मानिकपुर ग्रेनो अपनी स्विफ्ट कार लेकर पहुँचा और बोरे में रोबिंन के शव को अपनी कार में डालकर मनीष, सागर, रवि, और सुबोध कोट गांव की पास स्थित नहर के पास ले जाकर डाल दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...