Site icon Buziness Bytes Hindi

Shocking Incident: कब्र से छह माह बाद निकली लाश बताएगी मौत की सच्चाई,बच्चे ने पुलिस को बताई ये हकीकत


Shocking Incident: कब्र से छह माह बाद निकली लाश बताएगी मौत की सच्चाई,बच्चे ने पुलिस को बताई ये हकीकत

अलीगढ़। जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां 6 महीने पहले नगला किला कब्रिस्तान के अंदर कब्र में दफनाई गई लाश को 6 महीने बाद निकाला गया है। शक है कि हत्या पत्नी और सालों ने मिलकर की है। बच्चों ने अपने पिता की मौत के कुछ दिन बाद अपनी दादी और परिवार के लोगों को अपनी मां और मामाओं द्वारा रुपयों को लेनदेन को लेकर अपने अबू की हत्या करने की बात बताई। बच्चों द्वारा पिता की हत्या की बात पता चलने पर मृतक के मां तमसीर द्वारा डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र पर मृतक के शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिए है। डीएम द्वारा अधिकारियों को दिए गए निर्देश के बाद कब्रिस्तान की कब्र (Graveyard grave) के अंदर 2 अक्टूबर को दफनाए गए शव को एक बार फिर से बाहर निकाला जाए। मृतक यासीन जावेद के शव का डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी कराई जाएंगी। फिर शव का पोस्टमार्टम कर मौत की सच्चाई का पता लगाया जाएगा। आखिर यासीन जावेद की मौत दिमाग की नस फटने से हुई या फिर पत्नी और सालों ने जहर देकर उसको मौत की नींद सुलाया था।

Read also: Shocking Incident रेल से कटकर युवक की मौत,परिजनों का रोकर बुरा हाल

जानकारी के अनुसार थाना क्वार्सी क्षेत्र के शहंशाह बाद निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति यासीन जावेद अपने मां भाई सहित परिवार से दूर अपनी पत्नी के साथ गली नंबर 6 शहंशाह बाद मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहा था। जहां गत 2 अक्टूबर को मृतक यासीन जावेद की मौत उसकी पत्नी और सालों की मौजूदगी में संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। आरोप है कि इसके अगले दिन शव को पत्नी ओर सालों द्वारा मृतक के घर लाया गया। जहां मृतक की मां तमसीर और उसके परिवार के लोगों को मृतक की पत्नी और उसके सालों द्वारा बताया गया कि उसके दिमाग की नस फट गई। मृतक की पत्नी द्वारा नस फटने की बात बताने के चलते परिजनों को उस वक्त उसकी हत्या करने का अंदेशा नहीं था। जिसके चलते परिवार के लोगों ने यासीन जावेद कब्रिस्तान में दफन कर दिया। आरोप है कि बाद में मृतक यासीन जावेद के मां सहित परिजनों को मृतक के साले पर उसके ढाई से तीन लाख रुपयों के लेनदेन को लेकर उसको जहरीला पदार्थ देकर उसकी पत्नी और सालों पर हत्या करने की बात कुछ दिन बाद उसके बच्चों द्वारा अपनी दादी और परिवार के लोगों को पता चली।

Read also: Shocking Incident: जिसके साथ जीने-मरने की खाई थी कसम उसी ने धोखा देकर बुलाया घर और सुला दी मौत की नींद

बच्चों द्वारा रुपए वापस करने को लेकर पिता की हत्या करने की बात बताए जाने के बाद परिवार के लोगों को उसकी हत्या करने का शक गहरा गया। परिजनों ने मृतक यासीन जावेद के ससुराली जनों और यासीन की पत्नी ओर सालों पर जहर देकर उसकी हत्या करने का शक जाहिर करते हुए उसके शव को कब्रिस्तान से दोबारा निकाल कर उसके शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के यहां एक प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा दिए गए आदेश के बाद एसीएम और थाना क्वार्सी थानाअध्यक्ष सहित पुलिसकर्मी आदेश लेकर कब्रिस्तान पहुंचे। जहां कब्रिस्तान के अंदर दफन यासीन जावेद की कब्र को 6 महीने बाद खुदवाया गया। जिसके बाद परिजनों की मौजूदगी में डेड बॉडी को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Exit mobile version