Site icon Buziness Bytes Hindi

Shocking Incident: सीने में गोली लगा शव बरामद होने से सनसनी,तमंचा और खोखा बरामद


Shocking Incident: सीने में गोली लगा शव बरामद होने से सनसनी,तमंचा और खोखा बरामद

नैनीताल। जिले में गोली लगा युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के सीने में गोली लगी हुई है। उसके पास ही एक तमंचा और खाली खोखा बरामद हुआ है। घटना मल्लीताल क्षेत्र के पास स्थित गोपाल सदन की है। जहां पर आज सुबह सीने में गोली लगा एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। शव पड़े होने की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद जिले के एसएसपी पंकज भटट भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में पूरी जानकारी की। मौके पर फांरेंसिक टीम भी पहुंची। जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की सुबह गोपाल सदन के पास स्थित देहरादून के विजिलेंस विभाग में कार्यरत अनिल पांडे के आवास के पास एक युवक का शव पड़ा देख लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी जानकारी अनिल को दी। अनिल ने पुलिस को फोन कर शव पड़ा होने की सूचना दी।

Read also: समीर के पूर्व ससुर का सनसनीखेज खुलासा : कहा, मुस्लिम था वानखेड़े परिवार

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी प्रीतम सिंह मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक का नाम सौरभ पांडे हैं और वह राजस्थान का रहने वाला है। प्रथम दष्टया जांच में पाया गया कि युवक ने खुद ही तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की है। एसएसपी पंकज भटट (SSP Pankaj Bhatt) ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। युवक के परिजनों का पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Exit mobile version