Site icon Buziness Bytes Hindi

Shocking Incident: मैंथा फैक्ट्री में भीषण आग, धमाके के साथ फटे गैस सिलेंडर


Shocking Incident: मैंथा फैक्ट्री में भीषण आग, धमाके के साथ फटे गैस सिलेंडर

संभल। जिले में एक भीषण अग्निकांड हो गया। जिसमें एक मैंथा फैक्ट्री में आग लग गयी। आग की खबर से अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की मदद से कई घंटों अथक कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी, गैस सिलेंडर फटने की वजह आग लगने का कारण बता रहे हैं। फैक्ट्री में मेंथा से भरे कई ड्रम रक्खे हुए थे। फैक्ट्री में आग से आसपास में बने मकान में भी आग लगने का डर बना तो इलाका खाली करवा लिया गया। फैक्ट्री में रक्खे गैस के सिलेंडर ने आग पकड़ ली और उनमें धमाके के साथ तेज विस्फोट हुआ। आग लगने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। आग से कई लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/Shocking-Incident-news-hindi-1.mp4

Read also: गोकलपुरी अग्निकांड : भाजपा सांसद तिवारी ने की न्यायिक जांच की मांग

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/Shocking-Incident-news-hindi-2.mp4
Exit mobile version