Site icon Buziness Bytes Hindi

Shocking Incident: दोस्त को मारने के लिए यूट्यूब से सीखा देशी बम बनाने का तरीका, थैले मे रख कर दिया विस्फोट


Shocking Incident: दोस्त को मारने के लिए यूट्यूब से सीखा देशी बम बनाने का तरीका,  थैले मे रख कर दिया विस्फोट

नोएडा। नौकरी से निकाले जाने और उस नौकरी पर उसके दोस्त को रख लिये जाने से था खफा नौकरी से निकाले जाने और उस नौकरी पर उसके दोस्त नौकरी पर रख लिये जाने से खफा एक युवक ने अपने दोस्त को मारने के नीयत से दोस्त के बैग में देसी बम प्लांट (Bomb Plant) कर दिया. बम फटने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। बीते शनिवार हुई वारदात के बाद मौके पर हड़कंप मच गया था. विस्फोट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सेक्टर-63 कोतवाली पुलिस ने शनिवार को कंपनी के पास आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से सुतली, बैट्री और मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपी हरदोई निवासी रामसुबेक ने अपने दोस्त को ही मारने की साजिश रच डाली। इसके लिये उसने यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर उसने देसी बम बनाने का तरीका सीखा था। उसने देशी बम बनाने की सामग्री खरीदी थी और देशी बम बना कर उसे थैले मे रख कर और बहलोलपुर पुश्ता रोड पर पहुंचा उसका दोस्त कपिल सब्जी खरीद रहा था. राम सुबेक ने कुछ देर के लिए उसे बैग पकड़ने के लिए दिया तभी बैग में जोरदार विस्फोट हुआ और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में जांच कर रही सेक्टर-63 थाना पुलिस ने शनिवार को आरोपी राम सुबेक को गिरफ्तार कर लिया।

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/Shocking-Incident.mp4

Read also: Yogi Adityanath: भाजपा और योगी की जीत के साथ धुल गया नोएडा पर लगा तीन दशक का ये अभिशाप

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/Shocking-Incident-1.mp4

डीसीपी नोएडा सेंट्रल (DCP Noida Central) ने बताया कि जांच में पता चला है कि रामसुबेक सेक्टर-63 की एक कंपनी में काम करता था। किसी बात पर कंपनी से उसे निकाल दिया गया। उसके साथ रहने वाले दोस्त कपिल को जब इसका पता चला तो वह सेक्टर-63 कंपनी पहुंच गया। जहां उसे नौकरी मिल गई। इस बात से रामसुबेक नाराज हो गया। उसने दोस्त की जान लेने की साजिश रची। बीते शनिवार को आरोपी रामसुबेक ने पीड़ित दोस्त कपिल के बैग में देसी बम रख दिया था। विस्फोट होने से पीड़ित घायल हो गया था। सेक्टर-63 कोतवाली पुलिस ने कंपनी के पास उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से सुतली, बैट्री और मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।

Exit mobile version