संभल। जिले में रेलट्रैक पर युवक का क्षतविक्षत शव मिला है। मृतक युवक नोएडा में काम करता था। जहां से वह वापस आने को कहकर घर से निकला था। पुलिस पहली नजर में ये मामले को आत्महत्या से जोडकर देख रही है। मामला गुन्नौर थाना इलाके में गांव बाघऊ के पास चंदौसी अलीगढ़ रेल लाइन का है। जहां रजपुरा थाना के गांव पंवारी के 25 साल के युवक धर्मेंद्र का शव मिला है। युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। शव के पास शराब का सील खुला पौउआ, पानी की बोतल एवं कुछ रुपए पड़े मिले हैं। युवक के पिता के अनुसार उसका लड़का नोएडा में काम करता था। जिसने फोन पर वापस घर आने को कहा था उसके बाद से उसका मोबाइल स्विच आफ आ रहा था। पुलिस ने शव को पीएम को भेजा है घटना आत्महत्या हत्या या दुर्घटना है इसकी जांच में पुलिस जुट गई हैं
Shocking Incident रेल से कटकर युवक की मौत,परिजनों का रोकर बुरा हाल

