Site icon Buziness Bytes Hindi

आईपीओ से पहले पॉलिसी बाजार को झटका, True North ने हिस्सेदारी घटाई


आईपीओ से पहले पॉलिसी बाजार को झटका, True North ने हिस्सेदारी घटाई

देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म पॉलिसी बाजार IPO की रेस के सरपट दौड़ने को तैयार है। लेकिन पॉलिसी बाजार आईपीओ से पहले ही इसके सबसे बड़े निवेशकों में से एक प्राइवेट इक्विटी फंड मैनेजर ट्रू नॉर्थ फंड (PE fund True North) ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। इससे पहले True North ने अक्टूबर 2020 में भी कंपनी में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेची थी।

True North ने Policybazaar में अपनी हिस्सेदारी 5 खरीदारों को बेची है, जिसमें वैक्सीन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी फार्मा कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India- SII) भी शामिल है। हालांकि, True North ने पॉलिसी बाजार में कितना हिस्सेदारी घटाई है, इसका खुलासा कंपनी ने अभी नहीं किया है।

Serum Institute के अलावा पॉलिसी बाजार में जिन निवेशकों ने True North से हिस्सेदारी खरीदी है, उनमें अशोका इंडिया इक्विटी इंवेस्टमेंट ट्रस्ट पीएलसी (Ashoka India Equity Investment Trust Plc), Triumph Global Holdings Pte, आईआईएफएल स्पेशल अपॉर्च्यूनिटीज फंड सीरीज 8 (IIFL Special Opportunities Fund Series 8) और एकोर्न इंडिया फंड (India Acorn Fund) शामिल हैं।

Exit mobile version