Site icon Buziness Bytes Hindi

उत्तराखंड में भाजपा को झटका, मंत्री यशपाल आर्य कांग्रेस में शामिल


उत्तराखंड में भाजपा को झटका, मंत्री यशपाल आर्य कांग्रेस में शामिल

ई दिल्ली/देहरादून। हाल ही में कांग्रेस के खेेमें में सेंध लगाकर नेताओं को पार्टी में शामिल करने वाली भाजपा को कांग्रेस ने जोर का झटका दे दिया है। उत्तराखंड की भाजपा सरकार में समाज कल्याण मंत्री व परिवहन मंत्री यशपाल आर्य अब कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। उनके साथ उनके बेटे नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

Read also: मप्र में भाजपा के राडार पर दिग्विजय सिंह

आज दिल्ली में पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, कांग्रेस प्रदेश कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित राष्ट्रीय महामंत्री-संगठन केसी वेणुगोपाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की मौजदूगी में यशपाल आर्य और संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल हो गये। बाजपुर से विधायक यशपाल आर्य और नैनीताल विधायक संजीव आर्य 2017 में कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा के टिकट पर दोनों नेताओं ने जीत दर्ज की। यशपाल आर्य को उत्तराखंड की भाजपा सरकार में समाज कल्याण मंत्री व परिवहन मंत्री बनाया गया।

Read also: लखीमपुर भाजपा कार्यकतार्ओं के परिवार को अपने नेताओं के दौरे का इंतजार

लेकिन उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व दोनों नेताओं ने एक बार फिर पार्टी बदली और कांग्रेस में शामिल हो गये। विधानसभा चुनाव की बेला में दो विधायकों का प्रमुख विपक्षी दल में शामिल होना भाजपा के लिये बड़ा झटका है। विस चुनाव 2022 में विजयश्री पातका लहराने का स्वप्न देख रही भाजपा के समक्ष और भी विधायकों के पार्टी बदलने का खतरा मंडरा रहा है।

Exit mobile version