भारत की टेनिस क्वीन सानिया मिर्ज़ा से रिश्ता तोड़ तीसरी बार दूल्हा बने पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक मुश्किलों में फंस गए हैं, उनपर बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान मैच फिक्सिंग के आरोप लगे हैं। बता दें कि पिछले दिनों शोएब मलिक ने एक मैच के दौरान एक ओवर में तीन नो बॉल फेंकी थीं। जिसकी खूब चर्चा हुई थी, लोगों ने मज़े लेते हुए कहा था कि ये उनकी नई दुल्हन सना जावेद की संगत का असर है. शोएब पर आरोप लगे कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया। इसी बीच जब वह बांग्लादेश से वापस लौटे तो अटकलें लगीं कि फ्रेंचाइजी ने उनका कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया।
अब फ्रेंचाइजी के मालिक ने शोएब के कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने की खबरों को खारिज किया है। वहीँ शोएब मलिक ने खुद भी एक्स पर इस वीडियो को शेयर किया और लंबे चौड़े पोस्ट में अपने बांग्लादेश से वापस लौटने का कारण बताया। शोएब मलिक ने कहा कि उन्होंने दुबई में एक इवेंट के लिए कमिटमेंट किया था, इसी कारण वह बांग्लादेश से लौट आए थे। इसके साथ ही पाकिस्तानी क्रिकेटर ने फॉर्च्यून बारिशल वाले मैच से जुडी खबरों को भी खरिज किया। शोएब ने कहा मैं फॉर्च्यून बारिशल को आने वाले मैचों के लिए शुभकामनाएं देता हूं। अगर जरूरत पड़ी तो मैं उन्हें सपोर्ट करने के लिए मौजूद रहूंगा।
हालाँकि शोएब मालिक के इस स्पष्टीकरण से ही ये बात ज़ाहिर होती है कि लीग को बीच में छोड़कर जाना, कहीं न कहीं दाल में कुछ काला ज़रूर है. उधर शोएब मालिक से रिश्ता ख़त्म होने के बाद सानिया मिर्ज़ा की प्रतिक्रिया भी सामने आयी है. सानिया ने कहा कि काश 14 साल पहले दोस्तों की बात वह मान लेतीं। सानिया के मुताबिक सभी लोगों ने शोएब मलिक के साथ शादी के लिए मना किया था लेकिन सानिया का पाकिस्तानी क्रिकेटर से निकाह हो गया. पिछले दो सालों से दोनों के रिश्तों में आयी दरार बढ़ती चली गयी. इस बीच सानिया को भी ये बात पता चल चुकी थी कि शोएब मालिक पाकिस्तानी अदाकारा सना जावेद के बहुत करीब जा चुके हैं. सानिया ने शोएब को वार्निंग भी दी लेकिन पाकिस्तानी तो पाकिस्तान ही होता है. शोएब जब अपनी हरकत से बाज़ नहीं आये तो सानिया को खुला (तलाक़ एक रूप जिसमें पत्नी पति को तलाक़ देती है) ले लिया.