Site icon Buziness Bytes Hindi

सानिया मिर्ज़ा को दिया धोखा, शोएब मलिक ने की चौथी शादी

sania mirza

अभिनेता शशि कपूर की एक फिल्म का हिट गाना है, “परदेसियों से न अँखियाँ मिलाना, परदेसियों को है एक दिन जाना”. भारत की टेनिस क्वीन सानिया मिर्ज़ा के जीवन से भी परदेसी उड़ गया है. पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपनी तीसरी शादी कर ली है. पाकिस्तान के क्रिकेटर कई शादियों के बारे में फेमस हैं, इमरान खान उसकी सबसे बड़ी मिसाल हैं. बहरहाल शोएब मालिक अब औपचारिक रूप से सानिया मिर्ज़ा की ज़िन्दगी से दूर हो चुके हैं, उन्होंने अपनी दुल्हन पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ शादी की तस्वीरें पोस्ट करके इसपर मुहर लगा दी है.

सानिया और शोएब के रिश्तों के बीच दरार की खबरे तो काफी पहले से चल रही थी, इंतज़ार इस बात का था कि तलाक़ का एलान कब होगा। तलाक़ का एलान तो अभी तक नहीं हुआ मगर निकाह ज़रूर हो चूका है जिसका मतलब है सानिया और शोएब अब आधिकारिक रूप से अलग हो चुके हैं. शोएब मलिक ने सना जावेद के साथ अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अभी सानिया मिर्ज़ा का इसपर कोई रिएक्शन नहीं आया है, शोएब को लेकर सानिया का कोई रिएक्शन आना तो काफी पहले से बंद हो चूका था, कुछ दिनों पहले सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर जो स्टोरी शेयर की थी उससे उनके अलग होने के आसार साफ़ लग रहे थे।

सना और शोएब की डेटिंग की ख़बरें काफी समय से चल रही थीं, शोएब की पहली शादी 2002 में आयशा सिद्दीकी से हुई थी। बताया जाता है कि दोनों के बीच तलाक़ हो चूका था, इसके बाद सानिया मिर्ज़ा पता नहीं कैसे शोएब के संपर्क में आयी और 2010 में दोनों की शादी हो गयी। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का एक बेटा भी है जो सानिया के पास ही रहता है। सना जावेद के साथ शोएब मलिक ने तीसरी शादी की है अब देखने वाली बात ये कि यह शादी कितने साल और चलेगी और शोएब मलिक अपनी चौथी और आखरी शादी कब करेंगे।

Exit mobile version