Site icon Buziness Bytes Hindi

Shivpal Yadav News: शिवपाल भाजपा में! पीएम मोदी और सीएम योगी के टवीट को किया फालो


Shivpal Yadav News: शिवपाल भाजपा में! पीएम मोदी और सीएम योगी के टवीट को किया फालो

लखनऊ। पूर्व सपा सरकार में कददावर मंत्री रहे और मुलायम सिंह के छोटे भाई शिवपाल के अब भाजपाई होने की चर्चा है। हालांकि ये चर्चा पिछले कई दिनों से राजनैतिक गलियारों में हैं। लेकिन अभी तक इसके कोई पुख्ता पुष्टि नहीं हुई कि शिवपाल यादव भाजपाई होने जा रहे हैं। लेकिन अब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने पीएम मोदी और सीएम योगी के ट्विटर अकाउंट को फॉलो किया है। इसके अलावा मुलायम कुनबे के शिवपाल यादव ने भाजपा के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को भी फॉलो किया। पूर्व मंत्री शिपवाल यादव इन नेताओं को पर्सनली फॉलो कर रहे हैं।

Read also: नेता प्रतिपक्ष बन सकते हैं चाचा शिवपाल सिंह यादव

शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के इस कदम से राजनीति गलियारों में फिर से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। इससे पहले खबर थी कि शिवपाल सिंह यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उसके बाद शिवपाल बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले। राजनैतिक सूत्रों की माने तो इटावा से दिल्ली जाने के बीच शिवपाल यादव पूर्व विधायक हरिओम यादव से भी मिले थे।

Read also: किसानों के साथ न्याय होना चाहिएः शिवपाल यादव

विधायक पद की शपथ लेने के बाद विधानसभा में शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। शिवपाल ने योगी से हुई मुलाकात को शिष्टाचार बताया था। शिवपाल ने उस दौरान कहा था कि वे वक्त आने पर ही बोलेंगे। शिवपाल के रहस्यमयी बयान से राजनैतिक हलके में चर्चा का दौर शुरू है।

Exit mobile version