Site icon Buziness Bytes Hindi

चौथे चरण का प्रचार थमने के बाद चाचा शिवपाल को मिला हेलीकाप्टर,बने सपा के स्टार प्रचारक


चौथे चरण का प्रचार थमने के बाद चाचा शिवपाल को मिला हेलीकाप्टर,बने सपा के स्टार प्रचारक

मेरठ। प्रदेश में तीन चरण का मतदान हो चुका है और चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को होना है। ऐसे में अब सपा ने आगे के बचे तीन चरणों के लिए अपने स्टार प्रचारक की सूची में शिवपाल यादव को शामिल किया है। चौथे चरण के चुनाव प्रचार के बाद अब चाचा शिवपाल यादव पर भतीजे अखिलेश मेहरबान हुए हैं। अखिलेश ने अब चाचा को हेलीकाप्टर उपलब्ध कराया है। यानी चाचा अब भतीजे केा मुख्यमंत्री बनवाने के लिए हेलीकाप्टर से चुनाव प्रचार पर निकलेंगे। चाथे चरण के चुनाव के बाद आगे बचे तीन चरणों का चुनाव पूर्वांचल के जिलों में ही होगा। इसके लिए प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा के लिए चाचा शिवपाल यादव प्रचार करेंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल के लिए अलग से हेलीकॉप्टर का बंदोबस्त किया है। अब इस हेलीकाप्टर के जरिए चाचा शिवपाल प्रदेश में बाकी बचे चरणों के चुनाव के लिए सपा का प्रचार करेंगे। इसके पीछे अब भतीजे अखिलेश का मानना है कि सपा संगठन को लेकर चाचा शिवपाल यादव के पास जो अहम जानकारी हैं उसका वे इन बचे चरणों में इस्तेमाल कर सकते हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले यादव परिवार में पड़ी फूट का नतीजा था कि भाजपा पूर्ण बहुमत से प्रदेश की सत्ता पर काबिज हुई थी।

Read also: अखिलेश को सुझाव के साथ अपने उम्मीदवारों की सूची भी दे दी है, बनाएंगे बहुमत की सरकार: शिवपाल यादव

लेकिन उसके बाद बीते पांच सालों में यादव परिवार ने परिवार की इस फूट को काफी नजदीकी से महसूस किया। जिसका नतीजा है कि अब एक बार फिर से यादव परिवार इस विधानसभा चुनाव में एक साथ है और सपा की सरकार बनवाने के लिए पूरी शिद्दत के साथ मेहनत कर रहा है। तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान सैफई में मतदान केंद्र पर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने वाले चाचा-भतीजा और भाई अब एक दूसरे के गले लगते दिखाई दे रहे हैं। शिवपाल, रामगोपाल के पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं तो रामगोपाल भी शिवपाल सिंह को आशीर्वाद देने की बात कह रहे हैं। शिवपाल ने प्रो. रामगोपाल केा अपना बड़ा भाई कहा है।

Exit mobile version