Shivpal बने सपा के राष्ट्रीय महासचिव

पॉलिटिक्सShivpal बने सपा के राष्ट्रीय महासचिव

Date:

जैसा कि अनुमान जताया जा रहा था वैसा ही हुआ, अखिलेश ने चाचा शिवपाल को पार्टी में बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें पार्टी का राष्टीय महासचिव नियुक्त किया है, वहीं इन दिनों रामचरित मानस पर बयान देकर विवादित हुए स्वामी प्रसाद मौर्या पर विशवास जताते हुए उन्हें कार्यकारिणीं में राष्ट्रीय महासचिव के रूप में शामिल किया गया है. घोषित कार्यकारिणी में 15 राष्ट्रिय महासचिव बनाये गए हैं जिसमें प्रमुख राष्ट्रिय महासचिव के रूप में राम गोपाल यादव का नाम है. आज़म खान का नाम भी राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर है. कार्यकारिणी में 19 राष्ट्रीय सचिव और 21 सदस्य शामिल हैं जबकि चार विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।

नयी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 62 सदस्य

नई घोषित कार्यकारिणी में कुल 62 सदस्य हैं. बता दें कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद अखिलेश यादव ने कार्यकारिणीं को भंग कर दिया था. अब इस नई टीम के साथ समाजवादी पार्टी 2024 के चुनावी रण में उतरने की तैयारी करेगी. राष्ट्रीय कार्यकारिणी पर अगर नज़र डालें तो पिछली जातियों का प्रभाव देखने को मिल रहा है, तक़रीबन 80 फ़ीसदी सदस्य पिछड़ी जाति से ताल्लुक़ रखते हैं. वहीं 9 अल्पसंख्यकों को भी कार्यकारिणी में जगह मिली है.इसके साथ ही पूर्व विधायक पवन पांडेय समेत 4 ब्राह्मणों को जगह देकर ब्राह्मणों को साधने की कोशिश की गयी है. सुदीप रंजन सेन को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है जबकि जया बच्चन, अबू आसिम आजमी, रामगोविंद चौधरी, जावेद अली खान और चंद्रपाल सिंह यादव को सद्स्य की जिम्मेदारी दी गई है.

लालजी वर्मा, इंद्रजीत सरोज का पार्टी में क़द बढ़ा

कार्यकारिणी में लालजी वर्मा, इंद्रजीत सरोज का कद बढ़ाया गया, दोनों को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है, इसके अलावा रामजीलाल सुमन,रामअचल राजभऱ को भी राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है.बता दें कि शिवपाल और अखिलेश का मिलान मैनपुरी लोकसभा चुनाव के दौरान उस वक्त जब विरासत को बचाने के लिए पूरा यादव परिवार एकजुट हो गया. बाद में शिवपाल ने अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का सपा में विलय भी कर दिया, तभी से कहा जाने लगा था कि शिवपाल को अब पार्टी में उचित स्थान मिलेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related