Site icon Buziness Bytes Hindi

Shiva Devotee: 23 दिनों में शिव भक्तों ने 57 लाख पार्थिव शिवलिंग बनाकर किया अभिषेक

मथुरा। ब्रज में चल रहे डेढ़ करोड़ पार्थिव शिवलिंग आयोजन के 23 वें दिन तक शिवभक्त 57 लाख से अधिक पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर उनका अभिषेक कर चुके हैं। सावन महीने में प्रतिदिन श्रद्धालु देवकीनंदन से भगवद् कथा श्रवण कर ब्रज की मिट्टी से शिवलिंग बना रहे हैं। आयोजन के 23वें दिवस भक्तों ने तीन लाख इक्यानवे हजार पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका षोडश पूजन किया। ब्रज क्षेत्र में यह पहला कार्यक्रम है।जिसमें डेढ़ करोड़ पार्थिव शिवलिंग बनाकर सामूहिक अभिषेक श्रद्धालुओं द्वारा किया जा रहा है। गत वर्ष प्रियाकान्त जू मंदिर पर सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग बनाये थे। 8 जुलाई से प्रारम्भ हुये आयोजन में आज तक श्रद्धालुओं द्वारा 57 लाख 37 हजार पार्थिव शिवलिंग बनाये जा चुके हैं। आज शिवभक्तों ने तीन लाख इक्यानवे हजार पार्थिव शिवलिंगों का अभिषेक किया है। 

Read also: Cloud Burst In Uttarakhand: धारचूला और गैरसैंण में बादल फटा, यमुनोत्री धाम की यात्रा स्थगित

आज से महा शिवपुराण का वाचन प्रारम्भ होगा। जो 19 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के साथ 41 दिवसीय महाआयोजन का समापन होगा।  इससे पहले नेशनल हाईवे 19 के जैंत स्थित ‘मेरो ब्रज’ आयोजन स्थल पर देवकीनंदन महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा का वर्णन किया।  कथा के दौरान युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुये देवकीनंदन महाराज ने कहा कि अपने से बड़ों का, गुरूजन, माता-पिता और अपने धर्म का सम्मान नहीं कर सकते तो शिक्षा व्यर्थ है।

Exit mobile version