Site icon Buziness Bytes Hindi

Shiv Sena Workers Protest: पुराने रंग में शिवसेना, बागियों के दफ्तरों पर शिव सैनिकों के हमले शुरू

महाराष्ट्र की सियासत में अबतक शांत व्यवहार दिखाने वाली शिवसेना अपने पुराने रंग में नज़र आने लगी है. एक तरफ शिवसैनिकों का गुस्सा फूटने लगा है वहीँ पार्टी की बोली और भाषा भी अब बदल चुकी है और सीधे सीधे बागियों को वार्निंग दे रही है. पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने आज बागियों को सुधर जाने की वार्निंग दी है, उन्होंने यह कहकर कि शिवसैनिक नामर्द नहीं हैं बागियों को सन्देश भी भेज दिया है. राउत कह रहे हैं कि शिव सैनिक भड़क गए तो महाराष्ट्र में आग लग सकती है. 

Read also: द्रौपदी मुर्मू को मिला मायावती का समर्थन

वहीँ राउत ने भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी वार्निंग वाली भाषा में कहा है कि वो अपने को इस मामले से दूर रखें तो अच्छा होगा। बता दें कि बागी विधायकों के दफ्तरों में आज शिव सैनिकों ने जमकर तोड़फोड़ की है.  पुणे में बागी विधायक तानाजी सावंत के ऑफिस में भी शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पूरे ऑफिस को थस नहस कर डाला, आज तोड़फोड़ की. औरंगाबाद में भी बागी विधायक संदीपन भूमरे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिव सैनिकों ने उनके पोस्टरों पर कालिख पोती. इसके अलावा कल बागी विधायक मंगेश कुडालकर के कार्यालय  में भी तोड़-फोड़ की गई थी और दिलीप लांडे के पोस्टर भी फाड़े गए थे 

वहीँ एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर 38 विधायकों के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, एकनाथ शिंदे ने आरोप लगाया है कि सरकार ने बदले की कार्रवाई के तहत विधायकों के परिवार को दी गयी सुरक्षा हटा ली है. शिंदे के इस आरोप को गृह मंत्री पाटिल बेबुनियाद बता रहे हैं, उनका कहना है कि यह सब अफवाह है. 

Read also: Yakub Qureshi News: भाजपा नेता की छत्रछाया में मीट माफिया याकूब कुरैशी!

संजय राउत ने कहा कि कुछ लोग पार्टी को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मैं उन्हें बता देना चाहता हूँ कि हम लोगों ने खून पसीना बहकर पार्टी को खड़ा किया है इसे कोई पैसे के बल पर हाईजैक नहीं कर सकता, उन्होंने कहा कि ऐसी कोशिश करने वालों को मैं बताना चाहता हूँ कि पूरे राज्य का शिव सैनिक आक्रोश में है, शिवसेना एक है और मज़बूत भी. सभी शिव सैनिक उद्धव ठाकरे के पीछे खड़े हैं.

Exit mobile version