Presidential Election 2022 : शिवसेना करेगी राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का समर्थन

पॉलिटिक्सPresidential Election 2022 : शिवसेना करेगी राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी...

Date:

मुंबई। शिवसेना राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रोपरी मुर्मू का समर्थन करेगी। महाराष्ट्र में राजनैतिक घमासान के बाद मुख्यमंत्री पद की कुर्सी गंवा चुकी शिवसेना अब बदली हुई नजर आ रही है। उद्धव ठाकरे के भाजपा से रिश्ते भले ही तल्ख हो गए हों। लेकिन आगामी राष्ट्रपति चुनाव में शिवसेना एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन को लेकर राजी होती दिख रही है। सूत्रों के हवाले से पता चला कि उद्धव ठाकरे की अगुआई वाली शिवसेना की कोर कमेटी ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का फैसला किया है। वहीं शिवसेना वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने का मतलब भाजपा को समर्थन करना बिल्कुल नहीं है।

Read also: Amarnath Yatra News: आज से दोनों मार्गों से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, सेना ने 24 घंटे में तैयार किया मार्ग

उन्होंने कहा कि हमने बैठक में द्रौपदी मुर्मू के मामले पर विचार विमर्श किया। शिवसेना का रुख अब एक-दो दिन में स्पष्ट कर दिया जाएगा। द्रोपदी मुर्मू के मामले में पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे अब फैसला लेंगे। द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने का मतलब भाजपा को समर्थन करना बिल्कुल भी नहीं है। संजय राउत ने कहा कि विपक्ष जिंदा रहना चाहिए। विपक्ष के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के प्रति हमारी सद्भावना है। पहले शिवसेना ने प्रतिभा पाटिल का समर्थन किया था। एनडीए उम्मीदवार का नहीं। शिवसेना ने प्रणब मुखर्जी का भी समर्थन किया था। शिवसेना कोई भी फैसला दबाव में लेकर काम नहीं करती है। पार्टी के 18 में 16 सांसद कह चुके हैं कि शिवसेना को एनडीए उम्मीदवार मुर्मू का समर्थन करना चाहिए। शिवसेना सांसदों ने उद्धव ठाकरे के घर पर बैठक में अनुरोध किया कि वह राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन ही करें। उन्होंने बागी नेता एकनाथ शिंदे और भाजपा के साथ संभावित पैचअप के लिए दरवाजे खुले रखने का आग्रह किया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related