Site icon Buziness Bytes Hindi

Shiv Sena Taunts On BJP: शिवसेना का मोदी पर बड़ा हमला, कब बनेंगे देश के PM?

Shiv Sena taunts on BJP

शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आज बड़ा हमला बोला है. पार्टी के मुखपत्र सामना में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी को पूरी दुनिया के बारे में बहुत जानकारी है, उनके पार दूसरे देशों के बारे में जितना ज्ञान है उस सीमा तक अपने देश के बारे में नहीं, सामना ने सवाल किया कि वो देश के प्रधानमंत्री कब बनेंगे। सामान के सम्पादकीय में प्रधानमंत्री की गुजरात में जाति पंचायतों के आयोजनों पर भी सवाल किया गया. सम्पादकीय में कहा गया कि जब सभी जातियों ने मिलकर उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाया है तो फिर इन घड़ी घड़ी लगने वाली जाती पंचायतों का क्या मतलब.

सामना में गुजरात के एयरपोर्ट और बंदरगाहों से हजारों करोड़ के ड्रग्स की बरामदगी का भी मुद्दा उठाया गया. सामना ने लिखा कि या तो ये बातें प्रधानमंत्री तक उनका ख़ुफ़िया विभाग यह बातें पहुंचा नहीं पा रहा है या फिर गुजरात की बात होने की वजह से पीएम मोदी की साइड से सब छुपाया जा रहा है. सामना ने लिखा कि भाजपा प्रधानमंत्री मोदी को चुनाव जीतने की मशीन बना दिया है. सामना ने कश्मीर की बात उठाते हुए लिखा प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि आज भाजपा सरदार पटेल के रास्तों पर चलकर कश्मीर का मसला हल कर रही है. सामना ने लिखा है कि बीजेपी इस बहस में पड़ने के बजाए बेहतर होगा कि कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा पर ध्यान दे.

सामना ने बढ़ते अर्बन नक्सलवाद पर भाजपा का घेरते हुए लिखा कि बीजेपी इस मुद्दे को ज़्यादा महत्त्व नहीं देती और न ही इस मामले को ज़ोर शोर से उठती है. सामना ने लिखा कि महाराष्ट्र का भीमा कोरेगांव इसका ज्वलंत उदाहरण है, गुजरात भी इससे अछूता नहीं है, हालाँकि प्रधानमंत्री ने अपने पिछले दौरे पर गुजरात में अर्बन नक्सलवाद की बात की थी और कहा था यह लोग भेस बदलकर गुजरात में घुस आये हैं इनसे होशियार रहने की ज़रुरत है.

Exit mobile version