Shiv Puran ke Achuk Upay: शिवपुराण में बताए इन अचूक उपायों को सावन में करने से शिव हर इच्छा करेंगे पूरी

धर्मShiv Puran ke Achuk Upay: शिवपुराण में बताए इन अचूक उपायों को...

Date:

सावन में शिव भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए तरह—तरह के उपाय करते हैं। कुछ ऐसे छोटे और अचूक उपायों के बारे शिवपुराण में बताया गया है। ये उपाय सरल हैं और इनको आसानी से किया जा सकता है। सावन में ये उपाय विधि-विधान पूर्वक करने से शिवभक्तों की हर इच्छा पूरी हो सकती है। शिवपुराण के अनुसार, भगवान शिव को प्रसन्न करने वाले उपाय निम्न है।  भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन प्राप्ति होती है। तिल चढ़ाने से पाप का नाश होता है। जौ अर्पित करने से सुख वृद्धि होती है। गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है।  शिवपुराण के अनुसार, जानिए शिव को कौन-सा द्रव्य चढ़ाने से क्या फल मिलेगा। 

बुखार होने पर शिव को जल चढ़ाने से शीघ्र लाभ मिलता है। सुख व संतान की वृद्धि के लिए जल द्वारा शिव की पूजा उत्तम बताई है। तेज दिमाग के लिए शक्कर मिला दूध शिव को चढ़ाएं। शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाने से सभी आनंदों की प्राप्ति होती है।
शिव को गंगा जल चढ़ाने से भोग मोक्ष की प्राप्ति होती है। शहद से भगवान शिव का अभिषेक करने से रोग में आराम मिलता है। यदि शारीरिक रूप से कमजोर कोई व्यक्ति शिव का अभिषेक गाय के शुद्ध घी से करे तो कमजोरी दूर हो सकती है।
शिवपुराण के अनुसार, जानिए शिव को कौन-सा फूल चढ़ाने से क्या फल मिलता है।

Read also: Sawan Shanivar Shani: आज सावन के शनिवार इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

लाल और सफेद आंकड़े के फूल से शिव का पूजन करने पर मोक्ष प्राप्ति होती है। शिव की पूजा चमेली के फूल से करने पर वाहन सुख प्राप्त होता है। अलसी के फूलों से शिव पूजा करने पर मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है। शमी वृक्ष के पत्तों से पूजन करने पर मोक्ष मिलता है। बेला के फूल से पूजा करने पर सुंदर पत्नी मिलती है। जूही फूल से शिव की पूजा करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती। कनेर फूलों से शिव की पूजा करने से नए वस्त्र मिलते हैं। हरसिंगार के फूलों से शिव पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है। धतूरे के फूल से पूजन करने से शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं। लाल डंठलवाला धतूरा शिव पूजा के लिए शुभ माना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...