Site icon Buziness Bytes Hindi

Shiv: भगवान शिव को पसंद हैं यह फूल, अर्पित कर करें अपनी मनोकामना पूरी

हिन्दू मान्यताओं में भगवान शिव को देवों का देव माना गया है, इसके साथ ही उन्हें कई नामों से जाना जाता है। दूसरी तरफ अगर उनकी पूजा सच्चे मन और श्रद्धा के साथ की जाये, तो वह भक्त की हर मनोकामना को पूर्ण करते हैं, साथ ही अपने भक्तों पर कभी संकट नहीं आने देते हैं।

वहीं भगवान शिव को भोलापन का प्रतीक माना गया है, क्योंकि वह अपने भक्तों को आसानी से माफ कर देते हैं। इसके साथ ही अगर लगातार भगवान शिव के शिवलिंग पर पुष्प अर्पित किये जायें तो वह जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं, उन्हें कई पुष्प अधिक प्रिय हैं। 
पारिजात- 
पारिजात का दूसरा नाम हरसिंगार है, वहीं सोमवार के दिन भगवान शिव के शिवलिंग में चढ़ाने से व्यक्ति के सुखों में वृद्धि और वैभव बढ़ता है।

कनेर का पुष्प- 
कनेर के पुष्प को सभी देवी-देवताओं का प्रिय माना गया है, वहीं सोमवार को शिवलिंग में कनेर का पुष्प चढ़ाने पर व्यक्ति को अधिक धन की प्राप्ति होती है। 
चमेली का पुष्प- 
चमेली का पुष्प खुश्बू के मामले में सभी पुष्पों में अव्वल होता है, वहीं शास्त्रों में ऐसा उल्लेखित है कि सोमवार के दिन इसे शिवलिंग में चढ़ाने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आती है। 
अगस्त्य- 
अगस्त्य का पुष्प शिवलिंग में चढ़ाने से व्यक्ति का मान-सम्मान लगातार बढ़ता ही जाता है।

Exit mobile version