स्वास्थ्य कारणों से शिंजो आबे छोड़ेंगे पीएम पद

इंटरनेशनलस्वास्थ्य कारणों से शिंजो आबे छोड़ेंगे पीएम पद

Date:


स्वास्थ्य कारणों से शिंजो आबे छोड़ेंगे पीएम पद

टोक्यो: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से अपने पद से इस्‍तीफा देने जा रहे हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने स्थानीय मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है। बता दें कि शिंजो आबे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं और उन्‍हें कई बार हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसाल बताया जा रहा है कि शिंजो आबे जल्द ही इसको लेकर औपचारिक घोषणा कर सकते हैं।

अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस से हैं पीडित
शिंजो आबे को लंबे समय से आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस है। इसमें आंत में नासूर और सूजन जैसी समस्याएं होती हैं। जापान के सत्‍ताधारी दल ने कहा है कि आबे की तबीयत ठीक है, लेकिन उन्हें लागातार हॉस्पिटल जाना पड़ा रहा है।

कार्यकाल के पूरे हो चुके हैं साढ़े सात साल
बता दें कि शिंजो का कार्यकाल सितबंर 2021 तक है। पिछले सोमवार को आबे ने अपने कार्यालय में साढ़े सात साल पूरे कर ल‍िए और वह जापान के सबसे ज्‍यादा समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए थे। इससे पहले यह रिकार्ड उनके चाचा और देश के पूर्व प्रधानमंत्री इसाकु सैतो के नाम था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...