Site icon Buziness Bytes Hindi

Maharashtra Latest News: शिंदे कैबिनेट का ख़ाका तैयार, 13/25 पर बनी बात!

महाराष्ट्र सरकार का मामला भले ही अभी सुप्रीम कोर्ट में है लेकिन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ के बाद अब एकनाथ शिंदे कैबिनेट के गठन का खाका भी तैयार हो गया है और उसके मुताबिक यह नया मंत्रिमंडल 38 मंत्रियों पर आधारित हो सकता है जिसमें 25 मंत्री भाजपा के और 13 मंत्री एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के हो सकते हैं. 

Read also: Chief Minister Dhami Said: मुख्यमंत्री धामी बोले ‘अग्निपथ योजना’ खोलेगी नौजवानों के लिए सेना में भर्ती के द्वार

जानकारी के मुताबिक नयी कैबिनेट भले ही एकनाथ शिंदे के नाम से हो मगर चलेगी भाजपा की ही. जो जानकारियां मिल रही हैं उसके हिसाब भाजपा इस बार नए चेहरों पर दांव लगाना चाहती है इसलिए इस कैबिनेट में बहुत से विधायक ऐसे हो सकते हैं जिनको पहली बार मंत्री पद मिले। दरअसल भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में एक नया प्रयोग करना चाहती है. वहीँ उद्धव गुट को एकनाथ शिंदे गुट ने आज एक और बड़ा झटका तब दिया जब ठाणे म्युनिसिपल कारपोरेशन में शिवसेना के लगभग सभी पार्षद उद्धव को छोड़ शिंदे गुट में चले गए. ठाणे क्षेत्र को वैसे भी एकनाथ शिंदे का गढ़ माना जाता है.

Read also: Gujarat Chunavi Dangal: क्या है गुजरात मे बीजेपी का विजय प्लान

जानकारी के मुताबिक ‘शिंदे ग्रुप’ और बीजेपी के बीच एक फार्मूला तय हुआ है जिसके मुताबिक शिवसेना को तीन पर एक के तहत 13 मंत्रालय मिलेंगे, बता दें  कि शिंदे गुट के पास शिवसेना के 39 विधायक हैं. वहीँ भाजपा के लिए चार पर एक का फार्मूला निकला है जिसके तहत उसे 25 मंत्री पद मिलने की बात कही जा रही है. वहीँ महाराष्ट्र में सत्ता पलट की पूरी कवायद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 11 जुलाई को है जिसमें शिंदे सहित 16 विधायकों की संभावित अयोग्यता पर भी शीर्ष अदालत अंतिम अंतिम निर्णय ले सकती है.

Exit mobile version