Site icon Buziness Bytes Hindi

वेब सीरीज ‘पौरशपुर’ में शहीर शेख संग रोमांस करेंगी शिल्पा शिंदे


वेब सीरीज ‘पौरशपुर’ में शहीर शेख संग रोमांस करेंगी शिल्पा शिंदे

एकता कपूर अपने सबसे बड़े वेब शो ‘पौरशपुर’ को रिलीज करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कुछ समय पहले ही एकता कपूर ने अपने इस वेब शो की एक छोटी सी झलक फैंस को दिखाई है। शेयर किए गए टीजर में शिल्पा शिंदे जबरदस्त अंदाज में नजर आ रही हैं। इस वेब सीरीज में शिल्पा शिंदे के साथ सीरियल ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ में नजर आ चुके स्टार शहीर शेख स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो एकता कपूर का ये वेब शो ‘गेम्स ऑफ थ्रोंस’ की तर्ज पर बनाया गया है।

इस वेब शो का सेट मुंबई के बाहरी इलाके में बनाया गया है। कुछ समय पहले ही शो के सितारों ने शूटिंग का आगाज किया है। शहीर शेख और शिल्पा शिंदे के अलावा इस वेब सीरीज में मिलिंद सोनम, अन्नू कपूर, साहिल सलाथिया,अनंत जोशी, पोलोमी दास, फ्लोरा सैनी, आदित्य लाल जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।

Exit mobile version