Site icon Buziness Bytes Hindi

ब्लैक मोनोकिनी में शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया में लगाईं आग


ब्लैक मोनोकिनी में शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया में लगाईं आग

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों परिवार के साथ गोवा में छुट्टियां मना रही हैं. गोवा में रहते हुए भी शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ भी बखूबी जुड़ी रहती हैं. शिल्पा शेट्टी की हाल ही में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस ब्लैक मोनोकिनी में नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसमें ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है.

शिल्पा शेट्टी की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. एक्ट्रेस अपनी एक फोटो में जहां सनबाथ लेती हुई दिखाई दे रही हैं तो वहीं एक फोटो में जबरदस्त अंदाज में पोज करती हुई नजर आ रही हैं. ब्लैक प्रिंटेड मोनोकिनी में उनकी तस्वीरें देख जैकलीन फर्नांडीस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रही हैं. जैकलीन ने शिल्पा शेट्टी की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, “ओह्ह माय गोड, आप एक गॉडेस हो…” वहीं, कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने भी शिल्पा शेट्टी की फोटो पर कमेंट किया और लिखा, “ज्वाला मुखी…”

Exit mobile version