शिखर धवन ने क्रिकेट को कहा अलविदा

फीचर्डशिखर धवन ने क्रिकेट को कहा अलविदा

Date:

भारत के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। इंस्टाग्राम पर अपने फैसले की जानकारी देते हुए शिखर धवन ने कहा, मैं एक ऐसे मुकाम पर खड़ा हूँ जहाँ जब मैं पीछे देखता हूँ, तो मुझे केवल यादें और आगे देखने पर एक नया जीवन दिखाई देता है। भारत के लिए खेलना हमेशा से मेरा सपना था और मुझे इसे जीने का मौका मिला। मैं इसके लिए बहुत से लोगों का शुक्रगुजार हूँ। सबसे पहले, मेरा परिवार, मेरे बचपन के कोच और फिर मेरी टीम जिसके साथ मैंने इतने सालों तक खेला। मुझे एक नया परिवार, शोहरत और प्यार मिला। लेकिन ऐसा कहा जाता है कि आगे बढ़ने के लिए आपको पन्ने पलटने की ज़रूरत होती है।

धवन ने आगे कहा, मैं अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर रहा हूँ। अपने क्रिकेट के सफ़र को अलविदा कहते हुए, मेरे दिल में शांति है। एक शानदार करियर में धवन के बल्ले से काफी रन निकले। उन्होंने सभी प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन वनडे में उनका योगदान विशेष था। 167 मैचों में, बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 44.1 की औसत से 6,793 रन बनाए, जिसमें 17 शतक और 39 अर्द्धशतक शामिल हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने मुरली विजय के साथ कई यादगार साझेदारियां कीं, धवन ने 34 टेस्ट मैचों में 40.6 की औसत से 2,315 रन बनाए। उनके टेस्ट करियर में सात शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं।

वहीँ टी20आई प्रारूप में, धवन ने 68 मैच खेले और 27.9 की औसत से 1,759 रन बनाए, जिसमें 11 अर्द्धशतक शामिल हैं। घरेलू सर्किट में, धवन ने 122 first class क्रिकेट मैच खेले और 44.26 की औसत से 8,499 रन बनाए, जिसमें 25 शतक और 29 fifties शामिल हैं। List A में, धवन ने 302 मैच खेले और 43.90 की औसत से 12,074 रन बनाए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...