Site icon Buziness Bytes Hindi

नेपाल में शेर बहादुर देउबा होंगे नए पीएम


नेपाल में शेर बहादुर देउबा होंगे नए पीएम

काठमांडू: नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने दूसरी बार संसद भंग करने के फैसले को रद्द कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने संसद को भंग करने के फैसले को पलट कर संसद को बहाल करने का फैसला किया है. सुप्रीम कोर्ट ने नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा को अगला प्रधानमंत्री नियुक्त करने का आदेश जारी किया है. ये फैसला केपी शर्मा ओली द्वारा संसद भंग करने के बाद लिया गया है.

नेपाली सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अल्पमत की सरकार चला रहे केपी शर्मा ओली को बड़ा झटका लगा है. हाल ही में उन्होंने संसद में विश्वास मत भी गंवा दिया था. सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने सोमवार को नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा को दो दिनों के भीतर प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त करने का भी आदेश दिया. चीफ जस्टिस चोलेंद्र शमशेर राणा की अगुवाई वाली पीठ ने पिछले सप्ताह मामले में सुनवाई पूरी की थी. पीठ में सुप्रीम कोर्ट के चार अन्य वरिष्ठतम जज दीपक कुमार कार्की, मीरा खडका, ईश्वर प्रसाद खातीवाड़ा और डॉ आनंद मोहन भट्टराई शामिल हैं.

Exit mobile version