कंगना रनौत के बयान पर भड़के शेखर सुमन

बॉलीवुडकंगना रनौत के बयान पर भड़के शेखर सुमन

Date:


कंगना रनौत के बयान पर भड़के शेखर सुमन

बॉलीवुड फिल्म अदाकारा कंगना रनौत और शेखर सुमन एक बार फिर आमने-सामने है। हाल ही में अदाकारा कंगना रनौत ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में ये दावा किया था कि 99 प्रतिशत फिल्म इंडस्ट्री ड्रग्स का सेवन करती है। अदाकारा के इस बयान ने एक बार फिर बॉलीवुड के कामकाजी रवैये पर उंगली उठा दी थी। कई लोगों ने अदाकारा इस बात का विरोध भी किया था। अब इन्हीं लोगों की श्रेणी में कंगना रनौत के एक्स बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन के पापा शेखर सुमन भी आ गए हैं।

हाल ही में टीवी एंड बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन ने एक इंटरव्यू में कहा है, ‘दरअसल, इस एपिसोड ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के असली मुद्दे से लोगों का ध्यान हटा दिया है, है ना? ये सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात है। हम सुशांत के लिए न्याय चाहते हैं और इस बीच ये एक नया मुद्दा बन गया है। लोग तरह- तरह की बातें कर रहे हैं और अब ड्रग्स विवाद पर चले गए हैं। जो ठीक भी है। ड्रग्स ऐसा विषय है हमारे लिए मुद्दा है। लेकिन हमें अभी सिर्फ एक मुद्दे पर अपना ध्यान लगाना चाहिए जब तक इसका हल न निकल जाए।’

इतना ही नहीं, कंगना रनौत के 99 प्रतिशत फिल्म इंडस्ट्री के ड्रग्स का सेवन करने वाले बयान पर भी शेखर सुमन ने अपना विरोध दर्ज कराया है। शेखर सुमन ने कहा, ‘ये सच नहीं है। आप आखिर ऐसा कह सकते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में 99 फीसदी लोग ड्रग्स लेते हैं? फिल्म उद्योग में एक ड्रग एक बड़ा खतरा है। ये बात साफ है लेकिन इसकी मात्रा सिर्फ 1 या 2 प्रतिशत तक है। जिसे दूसरे तरीके से कहा गया है। मात्र एक या दो प्रतिशत लोग ऐसा कर हैं। लेकिन बाकी लोग अपनी जीवन यापन के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। आपके पास समय कहां है? जब आप इसे उद्योग कहते हैं, तो इसमें सभी तरह के तकनीशियन भी शामिल होते हैं जबकि अभिनेताओं की संख्या कम है।

बता दें कि कंगना रनौत अपने फिल्मी करियर के शुरुआती दिनों में एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन को डेट कर चुकी हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...