मोर के साथ थिरकीं शहनाज गिल वीडियो वायरल

एंटरटेनमेंटमोर के साथ थिरकीं शहनाज गिल वीडियो वायरल

Date:

मनोरंजन:- बिग बॉस 13 से लोकप्रिय हुई पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल आय दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती है। वही जब से छोटे पर्दे के लोकप्रिय अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हुई है यह काफी चर्चाओं में रहती है। सिद्धार्थ की मौत के बाद से शहनाज गिल काफी सदमे में थी और यह लम्बे समय तक सोशल मीडिया से दूर रही।

लेकिन अब यह धीरे धीरे अपनी जिंदगी में वापसी कर रही है और सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और फोटोज पोस्ट करती रहती है। यह अक्सर अपने वीडियो में कभी बच्चो के साथ तो कभी प्रकृति के साथ मस्ती करते नजर आती है। अब इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिंसमे यह मोर के साथ मस्ती करते दिख रही है।
इस वीडियो में शहनाज गिल मोर के साथ दिखाई दे रही है। आगे मोर डांस कर रहा है वही पीछे से शहनाज गिल भी हाँथ फैला कर डांस करते नजर आ रही है। वीडियो में शहनाज काफी खुश हैं और लगातार अपने बेस्ट एक्सप्रेशन से लोगों का दिल जीतने की कोशिश कर रही हैं। इनके इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related