Site icon Buziness Bytes Hindi

Shehnaaz Gill का नया वीडियो हो रहा है वायरल


Shehnaaz Gill का नया वीडियो हो रहा है वायरल

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस’ के घर में ड्रामा क्वीन के नाम के फेमस रहीं शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन किसी न किसी वजह से हमेशा ही ट्रेंड करती रहती हैं। शहनाज ने ‘बिग बॉस’ के घर में अपनी क्यूटनेस और खूबसूरती से सभी का दिल जीता। वहीं शो के दौरान शहनाज एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला संग अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। शो के बाद भी दोनों का नाम काफी सुर्खियों में रहा। फैंस दोनों की जोड़ी को एक साथ काफी पंसद करत हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली शहनाज गिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप शहनाज के एक अलग ही टैलेंट से रूबरू होंगे।

पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से फेमस एक्ट्रेस शहनाज गिल ने हाल ही में इस वीडियो में वह खुद की आवाज में एक पंजाबी गाना गा रही हैं। आप खुद सुन सकते हैं कि शहनाज कितनी सुरीली आवाज में गाना गा रही हैं। उन्हें सुनकर आप उनकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। शहनाज का ये गाने वाला वीडियो उन्हीं के एक फैन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शहनाज का ये नया अंदाज सभी को पसंद आ गया है।

बात दें कि हाल ही में शहनाज गिल का नया म्यूजिक वीडियो ‘कुर्ता पजामा’ रिलीज हुआ है। वहीं टोनी कक्कड़ औश्र शहनाज का ये गाना काफी ट्रेंड कर रहा है। उनके इस गाने को फैंस काफी पंसद कर रहे हैं। साथ ही वह इस पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। हालांकि ‘कुर्ता पजामा’ सॉन्ग ने शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला के गाने ‘भुला दूंगा’ का रिकॉर्ड तो नहीं तोड़ा है, लेकिन जिस स्पीड से इसे लाइक किया जा रहा है, कुछ समय में ये शहनाज का सबसे बड़ा गाना भी बन सकता है।

Exit mobile version